{"_id":"66813c2a14625a3b6107146d","slug":"singer-daler-mehndi-once-got-an-offer-to-work-in-kajol-s-film-he-asked-for-more-money-than-the-lead-actor-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Daler Mehndi: दलेर मेहंदी को कभी काजोल की फिल्म में मिला था काम का ऑफर, मांग लिए थे लीड रोल से भी ज्यादा पैसे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Daler Mehndi: दलेर मेहंदी को कभी काजोल की फिल्म में मिला था काम का ऑफर, मांग लिए थे लीड रोल से भी ज्यादा पैसे
Sun, 30 Jun 2024 04:36 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:36 PM IST
सार
दलेर मेहंदी जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने जा रहे हैं। हालांकि, इससे पहले भी उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिल चुका है, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।
विज्ञापन
दलेर मेहंदी
- फोटो : इंस्टाग्राम @thedalermehndiofficial
विस्तार
अब तक आपने दलेर मेहंदी को केवल गाने गाते हुए देखा होगा, लेकिन बहुत जल्द वो बड़े परदे पर अभिनय करते हुए भी नजर आएंगे। दरअसल, दलेर मेंहदी 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और सुनील शेट्टी समेत कई कलाकार अभिनय कर रहे हैं। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में दलेर ने फिल्म में काम करने को लेकर बातचीत की है।
विज्ञापन
Tabu: 'औरोंं में कहां दम था' के लिए तब्बू ने क्यों कही थी हां, बताया- पर्दे के पीछे कैसा है अजय के साथ रिश्ता?
विज्ञापन
पहले भी मिला था काम का ऑफर
ऐसा नहीं है कि दलेर मेहंदी को पहली बार कोई रोल अदा करने का मौका मिला है। इससे पहले भी उन्हें एक्टिंग करने का ऑफर मिल चुका है। दलेर ने बताया कि उन्हें काजोल और सुनील शेट्टी की फिल्म 'कुछ खट्टी कुछ मीठी' में एक रोल करने का प्रस्ताव मिला था। यह उन दिनों की बात है जब दलेर मेहंदी का गाना 'कुड़ियां शहर दियां' हिट हुआ था।
विज्ञापन
Sonakshi-Zaheer: बहन की शादी में शामिल न होने की खबरों पर लव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे लिए परिवार पहले आता है
मुख्य किरदार वाले कलाकार से मांग लिए थे ज्यादा पैसे
दलेर मेहंदी ने बताया कि उनकी फिल्म निर्माताओं से बात हुई थी और उन्होंने फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे कलाकार से ज्यादा पैसे मांग लिए थे। इसे लेकर करीब 15 से 20 मिनट तक बातचीत चली थी, जिसके बाद दलेर ने फैसला किया कि वो काम नहीं करेंगे। दलेर के दोस्तों ने उन्हें एक्टिंग करने के लिए राजी करने की कोशिश की थी, मगर उन्होंने यह कहते हुए अपने हाथ पीछे खींच लिए थे कि फिलहाल उनका काम गाने का है और उसी पर ध्यान लगाना चाहते हैं। खूब समय पड़ा है, फिल्में तो होती रहेगी।
Neeraj Pandey Interview: कहानी लिखते समय क्या ध्यान में रखते हैंं नीरज पांडे? आज की जनरेशन को दी ये सीख