{"_id":"661d407803fdf8a7ca01f7ea","slug":"singer-ap-dhillon-trolled-after-breaking-guitar-during-coachella-performance-deets-inside-2024-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AP Dhillon: गायक एपी ढिल्लों ने स्टेज पर तोड़ा गिटार, लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर लगाई क्लास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
AP Dhillon: गायक एपी ढिल्लों ने स्टेज पर तोड़ा गिटार, लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर लगाई क्लास
Mon, 15 Apr 2024 08:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 15 Apr 2024 08:31 PM IST
सार
अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले एपी ढिल्लों एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, इस वीडियो क्लिप में वे गिटार तोड़ते दिख रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
एपी ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों अपनी गायकी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। वे मौजूदा समय के सबसे लोकप्रिय इंडो-कनाडाई गायकों में से एक हैं। फैंस उनके चार्टबस्टर गानों पर खुद को थिरकने से अक्सर रोक नहीं पाते हैं। ब्राउन मुंडे, दिल नू, साडा प्यार, विद यू जैसे गाने गा चुके एपी हाल ही में अपने कॉन्सर्ट की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं।
Thalaivar 171: 'थलाइवर 171' में अदाकारी का जलवा बिखेरेंगी श्रुति हासन! रजनीकांत की फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा
सिंगर ने तोड़ा गिटार
कोचेला 2024 में एपी ढिल्लों की पहली परफॉर्मेंस कई लोगों को पसंद नहीं आई। सप्ताहांत के दौरान ढिल्लों ने सबसे प्रसिद्ध संगीत समारोहों में से एक में अपने कार्यक्रम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की पूरी कोशिश की। हालांकि, गिटार तोड़ने की वजह से उन पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हो गए और उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए क्लिप के अंत में उन्हें अपना इलेक्ट्रिक गिटार तोड़ते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग का अतीत से जुड़ा कनेक्शन, जानिए बॉलीवुड में कब कब गूंजी गोलियां
लोगों को पसंद नहीं आई हरकत
क्लिप पोस्ट करने के बाद से लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। एक यूजर ने लिखा, "पॉप कलाकार कूल दिखने के लिए गिटार तोड़ते हैं।" एक अन्य ने कमेंट किया, "उन चीजों का सम्मान करें जो आपको इस मुकाम तक लेकर आई हैं, इसमें पूरी तरह से आपका ही नुकसान है।"
पिछले साल आए थे भारत
पिछले साल ढिल्लन भारत आए थे और अपनी डॉक्यूमेंट्री 'एपी ढिल्लन: फर्स्ट ऑफ ए काइंड' का जमकर प्रचार किया था। जय अहमद के निर्देशन में बनी इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज को 18 अगस्त 2023 को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। यह प्रोजेक्ट मुख्य रूप से इस बात पर केंद्रित था कि कैसे अमृतपाल सिंह ढिल्लों ने कनाडा जाकर कई बाधाओं का सामना करते हुए खुद को एक गायक के रूप में स्थापित किया।ृ
Teja Sajja: 'हनुमान' के बाद अब इस फिल्म से धमाका करेंगे तेजा सज्जा, इस दिन जारी होगा फर्स्ट लुक

View this post on Instagram