फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sikandar movies leaked online and komal nahta says its a big loss for filmmakers

Sikandar: ट्रेड एनालिस्ट का दावा- थिएटर में रिलीज होने से पहले ही लीक हुई 'सिकंदर', हुआ भयंकर नुकसान

Sun, 30 Mar 2025 09:11 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 30 Mar 2025 09:11 AM IST
सार

Sikandar: सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'सिकंदर' आज 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके कुछ घंटे पहले ही फिल्म कई साइटों पर लीक हो चुकी है। इस पर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने कहा कि यह निर्माता के लिए किसी खराब सपने जैसा है।

विज्ञापन
Sikandar movies leaked online and komal nahta says its a big loss for filmmakers
फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम@a.r.murugadoss

विस्तार

हाल ही में ‘सिकंदर’ रिलीज से कुछ घंटे पहले ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। एआर मुरुगदास निर्देशित फिल्म 'सिंकदर' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था, जो अब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लगभग 600 साइटों पर लीक कर दिया गया था, जो निर्माताओं की नींद उड़ाने वाली बात है। आइए जानते हैं ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस पर क्या कहा।

विज्ञापन


ट्रेड एनालिस्ट ने फिल्म लीक की निंदा की
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने 'सिकंदर' के ऑनलाइन लीक होने पर एक्स पर ट्वीट किया कि किसी भी निर्माता के लिए यह कृत्य खराब सपने जैसा है। उन्होंने बताया बीती शाम साजिद नाडियाडवाल कि फिल्म 'सिकंदर' लीक हो गई थी, जिसे 600 साइटों से हटवाने की कवायद की गई, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। इसकी निंदा करते हुए कोमल ने कहा कि यह फिल्म मेकर्स को महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान ने सेट पर लेट आने के आरोप पर दिया जवाब, रश्मिका ने भी बताई सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

 



सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘सिंकदर’
आखिर फैंस के लंबे इंतजार के बाद आज 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इस पर फैंस के रिएक्शन आने लगे हैं, बहुत से फैंस इसे पैसा वसूल और सलमान खान की परफेक्ट फिल्म बता रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भाईजान के अभिनय को फैंस द्वारा दमदार बताया जा रहा है। इसकी कहानी और क्लाईमेक्स की खूब तारीफें हो रही हैं और फैंस का कहना है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है।

यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: 'सिकंदर' से पहले इन साउथ फिल्मों के रीमेक में नजर आए सलमान खान, एक तो करियर के लिए साबित हुई संजीवनी

50 करोड़ रुपये कमाने का किया दावा
ट्रेलर रिलीज के बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान खान की 'सिकंदर' अपने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आज 30 मार्च को कितनी कमाई करती है। इस फिल्म में सलमान खान पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। फिल्म में शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed