फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sikandar Movie Actor Salman Khan Donation and Charities Maharashtra Drought Relief to COVID19 Aid

Salman Khan: 'सिकंदर' से लोगों को याद आ रहे सलमान खान के अच्छे काम, बच्ची को दान किया था अपना बोन मैरो

Thu, 03 Apr 2025 03:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 03 Apr 2025 03:27 PM IST
सार

Salman Khan Charity: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पा रही हो, लेकिन सलमान खान ने जो लोगों की मदद की है इसके लिए उनके फैंस उन्हें खूब याद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि हाल ही में सलमान खान ने कौन से अच्छे काम किए हैं।

विज्ञापन
Sikandar Movie Actor Salman Khan Donation and Charities Maharashtra Drought Relief to COVID19 Aid
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल नहीं कर पा रही है। ऐसे में सलमान खान के फैंस उनके दूसरे कामों की तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अलग-अलग तरह से कई लोगों की मदद की है। उन्होंने कभी नहीं बताया कि उन्होंने कितने लोगों की मदद की है। लेकिन उनके करीबी उनके अच्छे कामों की बात करते रहते हैं। आइए जानते हैं सलमान खान ने हाल ही में कौन से अच्छे काम किए हैं।
विज्ञापन

कोरोना में लोगों को मदद
कोरोना काल ने कई लोगों को परेशान किया। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों के लिए सलमान खान मसीहा बनकर आए थे। सलमान खान ने 2021 में 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद की थी। उन्होंने सबके अकाउंट में 1500-1500 रुपये भेजे थे। इस बात की तस्दीक फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने की थी।
Panchayat: पांच साल की हुई फुलेरा वाली ‘पंचायत’, मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट

महाराष्ट्र सूखे में मदद
साल 2016 में महाराष्ट्र में सूखा पड़ा था। महाराष्ट्र का इलाका जलगांव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। एम9 न्यूज के मुताबिक सलमान खान ने सूखा प्रभावित इलाके के लिए 2.5 करोड़ रुपये दान किए थे। उन्होंने जलगांव में मरीजों के लिए ये रकम दान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sikandar Movie Actor Salman Khan Donation and Charities Maharashtra Drought Relief to COVID19 Aid
दर्शकों को रास नहीं आ रही सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों को मदद
अभिनेता सलमान खान कई मौकों पर लोगों की मदद करते हैं। उन्होंने कश्मीर बाढ़ के लिए 50 लाख रुपये दान किए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक मीडिया हाउस के हवाले से साल 2014 में लिखा था कि सलमान खान ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के राहत और पुनर्वास के लिए ये रकम दान की थी।
एम्पुरान' से लेकर 'फिराक' तक गुजरात दंगों पर आधारित हैं ये फिल्में, कई पर हुआ विवाद

बोन मैरो रजिस्ट्रेशन कैंप
बॉलीवुड में सबसे महंगे एक्टर्स में शामिल सलमान खान ने एक लड़की को बचाने के लिए अपना बोन मैरो दान किया था। मनी कंट्रोल ने अपनी एक खबर में लिखा कि सलमान खान ने 2010 में पूजा नाम की लड़की के लिए ये नेक काम किया। सलमान खान के साथ उनके भाई अरबाज खान ने भी बोन मैरो दान किया था।
 
विज्ञापन

चलता है सलमान खान का ट्रस्ट
आपको बता दें कि सलमान खान का एक ट्रस्ट है जिसका नाम ‘बीइंग ह्यूमन’ है। ये ट्रस्ट भी लोगों की मदद करता है। एक बार सलमान खान ने डॉ. आर.के. मिश्रा होटल ताज को 1 लाख 10 हजार रुपये का दान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed