Panchayat 4 Update: फिर नजर आएगी प्रधान और सचिव जी की जोड़ी, मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा हिंट
Panchayat Season 4: प्राइम वीडियो के सबसे पसंदीदा शो में से एक ‘पंचायत’ की रिलीज के पांच साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मेकर्स ने सीरीज के अगले सीजन को लेकर एक बड़ा एलान कर दिया है। जानिए क्या है वो बड़ी अपडेट।
विस्तार
‘देख रहा है बिनोद’, ‘पंचायत’ के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जी हां, अगर आप भी प्राइम वीडियो की सीरीज पंचायत के फैन हैं तो आपके लिए भी एक बड़ी खुशखबरी है। पंचायत के पहले सीजन को रिलीज हुए पांच साल हो गए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या बड़ी बात है, जिस पर खुश हुआ जाए। तो खुशखबरी ये है कि पांच साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने पंचायत के अगले सीजन की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। सही सुना आपने, पंचायत का नया सीजन इसी साल आ रहा है।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो
2020 में शुरू हुई ये पसंदीदा सीरीज आज अपने पांच साल पूरे कर चुकी है। इस खुशी में मेकर्स ने अपने प्रशंसकों को तोहफा देते हुए ‘पंचायत सीजन 4’ की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। मेकर्स की ओर से पांच साल पूरे होने पर एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। इस वीडियो में ही मेकर्स ने पंचायत के पांच साल पूरे होने और अगले सीजन की रिलीज डेट का एलान किया है। इस वीडियो में सीरीज के कुछ फेमस डायलॉग और किरदार भी नजर आ रहे हैं। इसमें सचिव जी, भूषण और बिनोद दिखाई पड़ते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
वीडियो में भूषण बिनोद से कहता है कि देख रहा है बिनोद पांच साल में सचिव जी कुछ करे ही नहीं। अब इन्हें वायरल करेंगे। जिसके बाद सचिव जी बाकी सबसे पूछते हैं कि तुमने पांच साल में क्या किया? फिर वो कहते हैं कि अरे हमे लगा आप लोग खुश होंगे क्योंकि हम पंचायत का नया सीजन इसी साल ला रहे हैं। जिसके बाद सब उत्साहित हो जाते हैं और बाद में पता चलता है कि सीरीज का अगला सीजन 2 जुलाई को रिलीज हो रहा है।
अब तक आ चुके हैं तीन सीजन
पंचायत के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों सीजन को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इन तीनों सीजन में सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। तो वहीं सीरीज के किरदार भी सेम ही रहे हैं। पंचायत का सीजन 3 पिछले साल 28 मई को रिलीज हुआ था। अब मेकर्स ने एक साल के बाद ही सीरीज के अगले सीजन का भी एलान कर दिया है। जिससे ‘पंचायत’ के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Kesari 3 Movie Announcement: अक्षय कुमार ने किया 'केसरी चैप्टर 3' का एलान, इस महान योद्धा पर आधारित होगी फिल्म
दर्शकों को पसंद आई फुलेरा की ‘पंचायत’, जीते अवॉर्ड
पंचायत में फुलेरा नाम के एक गांव की कहानी दिखाई गई है। जिसमें एक सचिव है, प्रधान है, प्रधान पति है, उप प्रधान है और सचिव का सहायक है। जबकि दूसरी ओर एक व्यक्ति है जो प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता है और सचिव व प्रधान से नाराज रहता है। सीरीज में बहुत ही खूबसूरती से एक गांव को दिखाया गया है। वहां का रहन-सहन और वहां की बोली सबकुछ काफी वास्तविक लगती है। यही कारण है कि इस सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और क्रिटिक्स ने भी बहुत सराहा है। इसकी लोकप्रियता का ही नतीजा है कि इस सीरीज को कई अवॉर्ड भी मिले हैं। इसी साल हुए आईफा में भी में पंचायत के सीजन 3 का जलवा देखने को मिला था। जहां बेस्ट एक्टर और निर्देशक समेत तीन अवॉर्ड सीरीज ने अपने नाम किए।
यह खबर भी पढ़ें: 'एम्पुरान' से लेकर 'फिराक' तक गुजरात दंगों पर आधारित हैं ये फिल्में, कई पर हुआ विवाद
फिर दिखेगी पुरानी स्टारकास्ट
सीरीज के पिछले तीन सीजन में जीतेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस पूरी स्टारकास्ट के सीजन 4 में भी नजर आने की संभावना है।