फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sidharth Malhotra Janhvi Kapoor Starrer Param Sundari Trailer Release Their Chemistry Looking Fabulous

Param Sundari Trailer: ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर रिलीज, सिद्धार्थ और जान्हवी की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Tue, 12 Aug 2025 03:05 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 12 Aug 2025 03:05 PM IST
सार

Param Sundari Trailer Release: फैंस का इंतजार खत्म हुआ और सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। जानिए ट्रेलर में क्या है खास।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Janhvi Kapoor Starrer Param Sundari Trailer Release Their Chemistry Looking Fabulous
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सिद्धार्थ और जान्हवी के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। ट्रेलर में रोमांस के साथ कॉमेडी और ड्रामा की भी झलक देखने को मिली है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


दिल्ली के लड़के और केरल की लड़की की है कहानी
ट्रेलर की शुरूआत सिद्धार्थ और जान्हवी के चर्च में बातें करने से होती है। जहां दोनों एक-दूसरे उनके पास्ट के बारे में पूछते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ परम के किरदार में हैं, जो दिल्ली का रहने वाला है। जबकि जान्हवी कपूर के किरदार का नाम सुंदरी है, जो केरल की रहने वाली है। ट्रेलर में केरल की खूबसूरती देखने को मिली है। कुछ एक सीन में सिनेमैटोग्राफी काफी खूबसूरत मालूम पड़ती है। 2 मिनट 40 सेकंड के इस ट्रेलर में जान्हवी और सिद्धार्थ के बीच एक अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली है। साथ ही फिल्म की स्टोरी की भी झलक दिखती है।

‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की याद दिलाता है ट्रेलर
ट्रेलर में बाकी कास्ट की बात करें तो सिद्धार्थ और जान्हवी के अलावा ‘फुकरे’ फेम मनजोत सिंह भी नजर आए हैं। वो यहां भी संभवत: हीरो के दोस्त के किरदार में दिखे हैं। फिल्म की कहानी वो ही पुरानी है, जहां नॉर्थ इंडिया का एक लड़का साउथ की एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है। लेकिन उसके घरवाले तैयार नहीं होते हैं। फिर कैसे सब राजी होते हैं और उनकी प्रेम कहानी मुकम्मल होती है या नहीं, ये फिल्म देखने पर पता चलेगा। ट्रेलर कहीं-कहीं पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की भी याद दिलाता है। ट्रेलर में कुछ एक पंच लाइन अच्छी हैं, जो ये उम्मीद देती हैं कि फिल्म में ऐसी और भी पंच लाइन सुनने को मिल सकती हैं।

29 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म ने प्रोड्यूस किया है। ‘परम सुंदरी’ की इससे पहले दो बार रिलीज डेट आगे बढ़ चुकी है। फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। फिर इसकी रिलीज डेट 25 जुलाई फाइनल की गई थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर 29 अगस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed