फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan brutally trolled on India Pakistan Ceasefire Tweet which he delete later social media reactions

Salman Khan: सलमान ने 17 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, चंद मिनटों में ही डिलीट किया ट्वीट; ट्रोलर्स बोले- शर्म करो भाई

Sat, 10 May 2025 09:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 May 2025 09:57 PM IST
सार

Salman Khan On India And Pakistan Ceasefire: शनिवार शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच चार घंटे के लिए संघर्ष विराम हुआ था। इस दौरान कई सितारों ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी। सलमान खान ने भी कथित तौर पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया। अब इस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Salman Khan brutally trolled on India Pakistan Ceasefire Tweet which he delete later social media reactions
सलमान खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम चार घंटों के लिए संघर्ष विराम लागू हुआ था। इसके बाद तमाम फिल्मी सितारों ने संघर्ष विराम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसका स्वागत किया था। अभिनेता सलमान खान ने भी कथित तौर पर एक पोस्ट शेयर किया पर चंद मिनटों बाद ही उसे डिलीट कर दिया। इस ट्वीट को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। जानिए क्या था वो ट्वीट...

विज्ञापन

संघर्ष विराम पर ईश्वर को कहा शुक्रिया
सलमान खान के कथित ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, कहा जा रहा है कि अभिनेता ने संघर्ष विराम की खबर के बाद पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा, 'संघर्ष विराम के लिए ईश्वर का शुक्रिया'। बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। इस पर उनकी खूब आलोचना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स का फूटा गुस्सा
नेटिजन्स का गुस्सा इस बात पर फूट रहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सलमान खान ने एक भी ट्वीट या पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया। संघर्ष विराम पर उन्होंने तुरंत पोस्ट शेयर कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चुप रहने वाले 'रीढ़विहीन' सलमान खान ने युद्ध विराम पर ट्वीट किया और ट्वीट डिलीट कर दिया। शर्म आनी चाहिए भाई'।


विज्ञापन

यूजर्स ने पूछा- 'सच है या एडिट किया गया?'
एक यूजर ने लिखा, 'पहलगाम पर कोई ट्वीट नहीं, लेकिन सीजफायर पर सलमान खान बहुत खुश हैं। सलमान खान पाकिस्तानी आतंकियों को सपोर्ट कर रहे हैं'। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि सलमान खान ने भारतीय सेना के सपोर्ट में तो ट्वीट नहीं किया, लेकिन अब सीजफायर के एलान के बाद तुरतं पोस्ट कर दिया। हालांकि, सलमान के कुछ प्रशंसकों को यकीन नहीं हो रहा कि यह सच है। वे सवाल कर रहे हैं कि क्या सच में कोई पोस्ट किया गया है या यह एडिट किया गया स्क्रीनशॉट है। 






पहलगाम आतंकी हमले की घटना पर की थी आलोचना
बता दें कि सलमान खान कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। उनका आखिरी पोस्ट 28 अप्रैल को नजर आ रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं। उससे पहले 23 अप्रैल को एक्टर ने पहलगाम आतंकी हमले की आलोचना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा था, 'कश्मीर, धरती का स्वर्ग नरक में बदलता जा रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। एक भी मासूम को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed