फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shweta Tiwari allegation on first husband raja chaudhary denies

Shweta Tiwari: क्या वाकई श्वेता तिवारी के पहले पति उन पर उठाते थे हाथ? राजा चौधरी ने खुद किया खुलासा

Mon, 30 Jun 2025 01:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 30 Jun 2025 01:22 PM IST
सार

Raja Chaudhary On Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी ने अपने पहले पति राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा का इल्जाम लगाया था। अब इस पर राजा चौधरी ने अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
Shweta Tiwari allegation on first husband raja chaudhary denies
श्वेता तिवारी, राजा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @

विस्तार

टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके पति राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी और उनकी बेटी के बारे में बात की है। श्वेता तिवारी ने अपने पति राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा का इल्जाम लगाया था। इस पर अब राजा चौधरी ने जवाब दिया है। आइए जानते हैं राजा चौधरी ने श्वेता को लेकर क्या कहा है।

विज्ञापन

राजा चौधरी ने कबूली आक्रामक होने की बात
टीवी का चर्चित चेहरा श्वेता तिवारी ने अपने पहले पति राजा चौधरी पर कई संगीन इल्जाम लगाए थे। इसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। श्वेता तिवारी का इल्जाम था कि राजा चौधरी ने उन पर हाथ उठाया था। हालांकि राजा चौधरी ने इस बात से इंकार किया है। राजा चौधरी ने हिंदी रश से बातचीत में बताया कि वह आक्रामक हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shweta Tiwari allegation on first husband raja chaudhary denies
राजा चौधरी - फोटो : एक्स

राजा चौधरी ने हाथ उठाने की बात से इंकार किया
राजा चौधरी से पूछा गया कि आपने कभी श्वेता तिवारी पर हाथ उठाया? इस पर राजा ने जवाब दिया 'ऐसा कभी नहीं हुआ। यह गलत है। एक दो बार मैंने उनके घर के दरवाजे जरूर तोड़े हैं। ये तब की बात है जब हम अलग हो चुके थे। वो भी बेवकूफी में। वह लोग चाहते थे कि मैं बाहर ही रहूं। अंदर न आऊं। उनको दरवाजा खोल देना चाहिए इज्जत से। मैं बात करके चला जाता लेकिन उन्होंने उकसाया।'

यह खबर भी पढ़ें: Mandira Bedi: पति की पुण्यतिथि पर मंदिरा बेदी ने शेयर की भावुक पोस्ट, कई अभिनेत्रियों ने किए कमेंट

विज्ञापन

राजा ने तोड़े थे श्वेता के घर के दरवाजे
राजा चौधरी ने कहा 'यह क्या बात हुई कि दरवाजा बंद कर दो और कह दो कि नहीं मिलना। हमारी जाट खोपड़ी है चटक जाती है। इसके बाद दरवाजे तोड़ दिए थे मैंने कई बार। फिर पुलिस आ गई। लोगों को कहानी बनाने में बहुत मजा आता है। एक से दो, दो से चार। फर्जी कहानियां हैं जो चल रही हैं।'

राजा ने श्वेता पर लगाया गंभीर आरोप
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की राजा चौधरी से साल 1998 में शादी हुई थी। हालांकि साल 2007 में दोनों का रिश्ता टूट गया। दोनों की एक बेटी है पलक तिवारी। 
राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी पर इल्जाम लगाया है कि शादीशुदा होने के बावजूद वह एक्टर सीजेन खान के साथ रिश्ते में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed