फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   slapped heroes when they misbehaved says Moushumi Chatterjee I lost roles as I would not cooperate them

Moushumi Chatterjee: इस वजह से साथी कलाकार को मौसमी चटर्जी ने मारा था थप्पड़, हाथ से निकलीं कई फिल्में

Sun, 27 Apr 2025 02:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Apr 2025 02:59 PM IST
सार

Moushumi Chatterjee: अपनी बेबाकी के लिए मशहूर मौसमी चटर्जी ने बताया है कि उन्होंने एक साथी कलाकार को थप्पड़ मार दिया था। उन्होंने बताया है कि अपनी बेबाकी के लिए उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ा।

विज्ञापन
slapped heroes when they misbehaved says Moushumi Chatterjee I lost roles as I would not cooperate them
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसमी चटर्जी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह हमेशा मुखर रहीं और किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करती हैं। अगर कोई पुरुष कलाकार सीमा लांघता तो वह उस पर भड़क जाती थीं। बात हद से ज्यादा बढ़ जाती थी तो वह थप्पड़ तक मार देती थीं। हालांकि अपनी बेबाकी के लिए उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ा। हाल ही में अभनेत्री ने इस बारे में बात की। उन्होंने बताया बेबाक होने की वजह से उनके हाथ से कई फिल्में निकल गईं।

विज्ञापन
Trending Videos

पुरुष करते थे फ्लर्ट
सुभाष के झा के साथ बातचीत में मौसमी चटर्जी ने बताया कि वह हद से ज्यादा बढ़ने वाले अभनेता को थप्पड़ मार चुकी हैं। उन्होंने कहा 'वह इसी के लायक थे। वह सेक्सीस्ट थे, लेकिन मैं इसके लिए उन्हें दोष नहीं देती। आपको सिक्के के दोनों पहलू देखने होंगे। हीरो हीरोइनों के साथ फ्लर्ट करते थे और वे उम्मीद करते थे कि हीरोइनें भी वैसा ही करें। यही तरीका था, जो वे जानते थे। उन्हें कोई और तरीका नहीं पता था। पुरुषों को उनकी मां लाड़-प्यार करके बड़ा करती हैं, फिर उनकी पत्नियां और बहनें भी उन्हें लाड़-प्यार करती हैं।'
Katrina Kaif: रणबीर की एक्स होने के बावजूद कैटरीना के आलिया से अच्छे हैं रिश्ते, दीपिका से रिश्ते पर भी बोलीं

विज्ञापन
विज्ञापन

slapped heroes when they misbehaved says Moushumi Chatterjee I lost roles as I would not cooperate them
मौसमी चटर्जी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हाथ से निकल गए कई रोल
मौसमी चटर्जी ने बताया कि समझौता न करने की वजह से उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। उनसे पूछा गया कि फिल्म 'कोशिश' में उनकी जगह पर जया बच्चन को क्यों लिया गया? इस पर उन्होंने कहा 'इसकी वजह यह थी कि मैं अपनी गरिमा से समझौता नहीं करती, चाहे कुछ भी हो। वह बीते वक्त की बात है। बाद में गुलजार और मेरे बीच सुलह हो गई थी। कई साल बाद 'अंगूर' में साथ काम किया। हरिभाई (संजीव कुमार) 'कोशिश' और 'अंगूर' में भी मेरे हीरो थे। मैंने कई रोल खो दिए थे क्योंकि मैं किसी के अहंकार को संतुष्ट नहीं कर सकती।'
Shubman Gill: सारा और अवनीत के साथ रिश्ते की अफवाह पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- तीन साल से हूं सिंगल

विज्ञापन

बड़े कलाकारों के साथ किया काम
आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी ने साल 1967 में 'बालिका वधू' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। इसके बाद वह 'अनुराग' में नजर आईं। मौसमी ने अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed