फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shreya Chaudhary remember mother After winning IIFA Trophy says Maa I won

IIFA 2025: आईफा ट्रॉफी जीतकर श्रेया चौधरी ने मां को किया याद, बोलीं- मां...

Sun, 09 Mar 2025 12:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 09 Mar 2025 12:24 PM IST
सार

IIFA 2025: 'बंदिश बैंडिट्स 2' में अच्छा काम करने के लिए श्रेया चौधरी को आईफा अवॉर्ड में ट्रॉफी दी गई है। इसे पाकर वह बुहत खुश हैं। उन्होंने इसकी फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक अच्छी पोस्ट लिखी है।

विज्ञापन
Shreya Chaudhary remember mother After winning IIFA Trophy says Maa I won
श्रेया चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @shreya_chaudhary

विस्तार

अभिनेत्री श्रेया चौधरी ने आईफा 2025 में ट्रॉफी जीती है। वह इसे जीतकर काफी खुश हैं। श्रेया ने इस खुशी का इजहार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है 'मां मैं ट्रॉफी जीत गई।' श्रेया ने जो फोटो शेयर की है उसमें उन्होंने गुलाबी ड्रेस पहनी हुई है।
विज्ञापन

टॉफी जीतकर मां को किया याद
श्रेया चौधरी को 'बंदिश बैंडिट्स 2' में सर्वश्रेष्ठ (महिला) लीड रोल निभाने के लिए आईफा की तरफ से अवॉर्ड दिया गया है। श्रेया ने जीती हुई ट्रॉफी के साथ जो फोटो शेयर की है उसमें वह हाथ में ट्रॉफी लिए हुए हैं और काफी खुश लग रही हैं। उन्होंने ट्रॉफी लेते हुए वीडियो भी शेयर की है। श्रेया ने कैप्शन में लिखा 'मां मैं एक आईफा ट्रॉफी जीत गई। बंदिश बैंडिट्स 2 लीड रोल निभाने के लिए आईफा की तरफ से अवार्ड मिला है। इसका बहुत शुक्रिया। मेरा सबसे बड़ा सपना सच हुआ है। मैं बहुत खुश हूं। इस अवॉर्ड के लिए जूरी का बुहत धन्यवाद। यह सिर्फ मेरा नहीं है। मैं इसके हर कण की कर्जदार हूं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shreya Chaudhry (@shreya__chaudhry)


विज्ञापन
विज्ञापन

'बंदिश बैंडिट्स 2' के बारे में 
'बंदिश बैंडिट्स 2' टीवी सीरीज पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया था। फिल्म में अहम किरदार में ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी थे। इसमें शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग और अतुल कुलकर्णी ने अहम किरदार अदा किया था। श्रेया ने साल 2017 में 'डियर माया' और 2024 में 'मेहता बॉयज' फिल्म में काम किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Shahid Kareena: करीना कपूर से गले मिलने पर शाहिद ने दिया रिएक्शन, बोले- यह हमारे लिए..
विज्ञापन

जयपुर में हो रहा आईफा अवॉर्ड्स का कार्यक्रम
आपको बता दें कि इस बार आईफा अवॉर्ड का 25वां संस्करण राजस्थान के जयपुर में हो रहा है। यहां कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे हैं। ये प्रोग्राम आठ और नौ मार्च को हो रहा है। प्रोग्राम में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, करीना कपूर, नोरा फतेही, बॉबी देओल, करण जौहर और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के अलावा कई दूसरी हस्तियां भी पहुंची हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Nana Patekar: नाना पाटेकर ने आशीष विद्यार्थी को सिखाया कैसे पलटते हैं ऑमलेट ? देखकर हैरान रह गए फूड ब्लॉगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed