Nana Patekar: नाना पाटेकर ने आशीष विद्यार्थी को सिखाया कैसे पलटते हैं ऑमलेट ? देखकर हैरान रह गए फूड ब्लॉगर
Nana Patekar: एक्टिंग के अलावा नाना पाटेकर शानदार खाना भी पका लेते हैं। अब नाना पाटेकर ने आशीष विद्यार्थी के लिए कुछ खास पकाया है और उन्हें सिखाया भी है।
विस्तार
अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर एक बेहतरीन कुक भी हैं। अपने कई इंटरव्यूज में भी नाना ये बता चुके हैं कि वो काफी अच्छा खाना पकाते हैं। अब नाना पाटेकर की पाक कला का एक नया नमूना अभिनेता और फूड ब्लॉगर बने आशीष विद्यार्थी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में नाना ने आशीष को ऑमलेट को पलटना सिखाया है।
नाना ने बनाया ऑमलेट
जो ऑमलेट खाते और बनाते हैं उन्हें पता है कि ऑमलेट को बिना टूटे पलटना काफी मुश्किल होता है। अब आशीष विद्यार्थी फूड ब्लॉगर भले ही बन गए हों, लेकिन ऑमलेट को पलटना उन्हें भी नहीं आता है। ऐसे में अब नाना पाटेकर ने उन्हें ऑमलेट पलटना सिखाया है। आशीष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक फिल्म के सेट पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में नाना फूड एरिया में आशीष के लिए ऑमलेट बनाते नजर आ रहे हैं।
नाना की प्रक्रिया से हैरान रह गए आशीष
वीडियो की शुरूआत में आशीष कहते हैं, “तो बताओ, कितने लोगों ने यह ऑमलेट खाया है? इसे पलटने का एक अद्भुत तरीका है। जब मैंने इसे पहली बार देखा, तो मुझे लगा, नहीं, नहीं, वह कुछ गलत कर रहा है। अब देखो। यह प्रक्रिया है, भाई।” इसके बाद वीडियो में नाना पाटेकर एक हाथ में प्लेट पकड़े हुए दिखाई देते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए आशीष ने कैप्शन में लिखा, “आपकी देखभाल और गर्मजोशी के लिए शुक्रिया नाना, ढेर सारा प्यार।”
यह खबर भी पढ़ें: The Roshans: ‘ताजमहल’ और ‘चित्रलेखा’ के पोस्टरों की दिलचस्प कहानी, रोशन परिवार ने इसलिए जारी किया खास विज्ञापन
नाना के दिमाग में ऐसे आया आइडिया
वीडियो में आगे नाना पाटेकर कहते हैं, “बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं, जब आप उन्हें पलटते हैं तो वे टूट जाती हैं। इसलिए, एक दिन मैंने सोचा, ठीक है, अगर हम ऐसा करते हैं, तो देखते हैं क्या होता है।” फिर नाना एक पैन लेते हैं और धीरे-धीरे ऑमलेट के पके हुए हिस्से को प्लेट पर रखते हैं। फिर नाना इसे दूसरी तरफ से बिना तोड़े पकाने के लिए पैन पर वापस पलट देते हैं। इस पर आशीष कहते हैं कि पहले, मुझे लगा कि तुम गलत समझ रहे हो।
यह खबर भी पढ़ें: Shahid Kareena: करीना कपूर से गले मिलने पर शाहिद ने दिया रिएक्शन, बोले- यह हमारे लिए...
नाना का बनाया ऑमलेट आशीष को आया पसंद
वीडियो में आशीष विद्यार्थी जब इस ऑमलेट को खाने के लिए कहते हैं तो नाना पूछते हैं कि क्या तुम इसके साथ कुछ टोस्ट खाना चाहोगे? जिसके बाद नाना को उनके लिए कुछ फ्रेंच टोस्ट बनाते देखकर आशीष हैरान हो रह जाते हैं। वीडियो में आशीष नाना से पूछते हैं कि क्या आप घर पर अपना खाना खुद बनाते हैं? जिस पर, नाना ने जवाब दिया, "हम वहां एक घर बना रहे थे। इसलिए, हमने 15 दिनों में कम से कम 110 बार वहां बनाया। एक बार उन सभी के लिए भी। इसके बाद खाना खाने के बाद आशीष कहते हैं, “नाना पाटेकर ने यह बनाया है, यह लाजवाब है। इसका स्वाद लाजवाब है। अनुभव अद्भुत है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं इसे आपके साथ साझा कर सकता हूं।” इस पर नाना प्यार से धन्यवाद कहते हैं।