Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने इस अनोखे अंदाज में दी ईद की मुबारकवाद, तस्वीर साझा कर बताया कैसा है मूड
Shraddha Kapoor: सेलेब्रिटीज से लेकर आमजन तक हर कोई आज ईद की मुबारकवाद दे रहा है। बॉलीवुड सितारे भी लगातार अपने-अपने अंदाज से ईद मुबारक बोल रहे हैं। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ईद के मौके पर एक खास तस्वीर साझा की है।
विस्तार
आज हर कोई ईद का त्योहार मना रहा है और अपने-अपने तरीके से ईद की मुबारकवाद दे रहा है। बॉलीवुड सितारे भी अपने फैंस को ईद मुबारक बोल रहे हैं। आमिर खान और सलमान खान से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सुष्मिता सेन तक ईद की मुबारकवाद दे रही हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी अपने फैंस को एक खास अंदाज में ईद की मुबारकवाद दी है।
श्रद्धा ने बर्फी खाकर दी ईद की मुबारकवाद
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करके फैंस को ईद मुबारक बोला है। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी पर एक कटोरी में रखी मिठाई की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, ‘ईद मुबारक, मूड बर्फी’। कैप्शन से साफ है कि श्रद्धा ने बर्फी की तस्वीर साझा करके अपने फैंस को ईद की मुबारकवाद दी है।
यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan Eid: ईद मनाने साथ आया आमिर खान का परिवार, जानिए कौन-कौन हुआ जश्न में शामिल
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी मुबारकवाद
श्रद्धा के अलावा बॉलीवुड के और सितारों ने भी अपने-अपने तरीके से ईद की मुबारकवाद दी है। इस फेहरिस्त में सलमान खान और आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन, सोनाक्षी सिन्हा और सोहा अली खान ने भी लोगों को ईद की मुबारकवाद दी है।
यह खबर भी पढ़ें: Eid ul Fitr: ईद पर प्रियंका चोपड़ा ने भेजा मोहब्बत का पैगाम, सुष्मिता सेन से शूरा तक इन सेलेब्स ने भी दी बधाई
‘स्त्री 2’ में आखिरी बार नजर आई थीं श्रद्धा
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर पिछले साल आई फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसने कमाई के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे। अमर कौशिक और दिनेश विजन के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा रही ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो था, जो सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज था। अब श्रद्धा अपनी आगामी फिल्म ‘नागिन’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं।