फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shraddha Kapoor Rajkummar film Stree 2 Director Amar Kaushik Never wanted to start career with a horror film

Amar Kaushik: 'स्त्री' की सफलता के बाद भी निर्देशक अमर कौशिक को था इस बात का डर, बताया कैसे आया सरकटे का विचार

Wed, 21 Aug 2024 08:16 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 21 Aug 2024 08:16 PM IST
सार

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' के निर्देशक ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वह कभी हॉरर-कॉमेडी से अपने करियर की शुरुआत नहीं करना चाहते थे। इसके अलावा उन्होंने 'स्त्री 2' में सरकटे का विचार कैसे आया, इस पर भी बात की है। 

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Rajkummar film Stree 2 Director Amar Kaushik Never wanted to start career with a horror film
अमर कौशिक- स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @amarkaushik

विस्तार

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म स्त्री 2 इस वक्त सिनेमाघरों में काफी धूम मचा रही है। फिल्म को दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। अमर कौशिक की हालिया फिल्म की सफलता के बाद दर्शकों के बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। हालांकि, निर्देशक ने कहा है कि वो अब अपनी अगली फिल्म के बारे में सोचने से पहले आराम करना चाहते हैं। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कौशिक ने बताया कि फिल्म की पूरी टीम ने काफी पार्टी और मौज-मस्ती की है। उन्हें पूरा भरोसा था कि फिल्म अच्छा करेगी, लेकिन इतनी ज्यादा कमाई करेगी, इसका उन्हें अंदाजा नहीं था। 

विज्ञापन

Shraddha Kapoor Rajkummar film Stree 2 Director Amar Kaushik Never wanted to start career with a horror film
अमर कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @amarkaushik

निर्देशक ने कहा, काफी समय से ढंग से नींद नहीं ले पाया, मैं मुश्किल से सो पाया हू, इसलिए पहले मैं सोना पसंद करूंगा। इसके बाद अपनी अगली फिल्म के बारे में सोचूंगा। इस दौरान उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि वह कभी हॉरर फिल्म से अपनी फिल्म निर्माण की यात्रा शुरू नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि उनके हाथ में होता,तो वह राजकुमार राव की 'चोर निकल कर भागा' से शुरुआत करते। उन्होंने बताया कि वो हॉरर से अपनी यात्रा शुरू नहीं करना चाहते थे, लेकिन जब वह स्त्री की एडिटिंग कर रहे थे, तब उन्हें महसूस हुआ कि वो एक अलग तरह की फिल्म थी, क्योंकि इसके जैसा तब उन्हें कहीं कुछ देखने को नहीं मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shraddha Kapoor Rajkummar film Stree 2 Director Amar Kaushik Never wanted to start career with a horror film
अमर कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @amarkaushik

पीटीआई को दिए इंटरव्यू के मुताबिक अमर कौशिक को डर था कि वो 'स्त्री' की सफलता के बाद महज वन फिल्म वंडर बनके ना रह जाएं। उन्होंने इसपर बात करते हुए कहा कि सौभाग्य से उनकी अगली फिल्म 'बाला' चल गई, जिसमें आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडनेकर नजर आए थे। उन्होंने आगे कहा कि अब उनका लक्ष्य दर्शकों को हर बार नया अनुभव देकर उनका मनोरंजन करना है। निर्देशक ने कहा कि वो भी कुछ साल पहले उन दर्शकों में शामिल थे, जो कुछ नया देखने के लिए तरस रहे थे। 
अरशद ने बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस पर लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन

Shraddha Kapoor Rajkummar film Stree 2 Director Amar Kaushik Never wanted to start career with a horror film
अमर कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @amarkaushik

इस इंटरव्यू के दौरान अमर कौशिक ने खुलासा करते हुए बताया कि वो अगर हॉरर-कॉमेडी नहीं, तो थ्रिलर फिल्में बनाते। उन्होंने कहा कि उन्हें थ्रिलर शैली काफी पसंद है। उन्होंने 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'आमिर' जैसी थ्रिलर में बतौर सहायक निर्देशक काम किया था, इसलिए बतौर निर्देशक वो पहली फिल्म के रूप में एक थ्रिलर फिल्म ही निर्देशित करना चाहते थे। उन्होंने इस दौरान बताया कि 'चोर निकल कर भागा' वह निर्देशित करना चाहते थे, जिसे बाद में उन्होंने बतौर निर्माता निर्माण किया। 
बॉलीवुड डेब्यू से पहले राशा थडानी ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट

Shraddha Kapoor Rajkummar film Stree 2 Director Amar Kaushik Never wanted to start career with a horror film
अमर कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @amarkaushik

निर्देशक ने कहा कि 'स्त्री 2' के लिए वो लगभग ढाई साल तक बैठे रहे। स्त्री की दुनिया बढ़ाने का विचार उन्हें फिल्म से ही आया। उन्होंने कहा,"चंदेरी में एक वेश्या, जो स्त्री है, उस आदमी का सिर काट देती है, जिसने उसे मारा था। फिर हमने सोचा कि क्यों न उसे खलनायक के रूप में लाया जाए? सरकटा, राक्षस को हमारी अपनी पौराणिक कहानियों से लिया गया है। मैं एक निर्देशक के रूप में पौराणिक कथाओं से प्रेरित रहा हूं और मैं इसका उपयोग इस तरह से करना चाहता हूं कि यह दर्शकों का मनोरंजन करे और साथ ही कुछ महत्वपूर्ण संदेश भी दे।


रणदीप हुड्डा ने खुद को गिफ्ट की चमचमाती रेंज रोवर, कीमत उड़ा देगी होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed