अरशद ने बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस पर लगाया गंभीर आरोप

अमर उजाला

Wed, 21 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
अरशद वारसी ने हाल ही में बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस को लेकर  कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से उनकी चर्चा तेज हो गई है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @arshad_warsi
उन्होंने एक बातचीत के दौरान बताया कि बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें एक गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए कम पैसे दिए
 
Image Credit : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
अरशद ने कहा कि मैंने रूप की रानी चोरों का राजा के गाने की चार दिन की शूटिंग के लिए एक लाख रुपये चार्ज करने की बात की थी
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
लेकिन मुझसे कहा गया कि गाने को तीन दिन में खत्म करना होगा, क्योंकि चार दिन की शूटिंग में खर्च ज्यादा आ रहा है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @arshad_warsi
इसके बाद अरशद ने तीन दिन में गाने की शूटिंग खत्म की, लेकिन शूट पूरा होने के बाद उन्हें 75 हजार रुपये का चेक मिला
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
अरशद ने प्रोडक्शन वालों से कहा कि आपका समय बचाने की वजह से मुझे तो और ज्यादा पैसे मिलने चाहिए, लेकिन उन्होंने तर्क दिया कि चार दिन की शूट के एक लाख रुपये हुए, लेकिन आपने तीन दिन में शूटिंग पूरी कर लिए इसलिए आपके 75 हजार रुपये बनते हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम

रणदीप हुड्डा ने खुद को गिफ्ट की चमचमाती रेंज रोवर, कीमत उड़ा देगी होश

इंस्टाग्राम
Read Now