फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shraddha Kapoor gets injured on Film Eetha set shoot comes to a halt

फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी चोट, रोकनी पड़ी 'ईथा' की शूटिंग

Sat, 22 Nov 2025 12:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Nov 2025 12:49 PM IST
सार

Shraddha Kapoor: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सुर्खियों में आ गई हैं। फिल्म का एक सीन शूट करते वक्त उन्हें चोट लग गई है। अब इस फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor gets injured on Film Eetha set shoot comes to a halt
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

विस्तार

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर 'स्त्री 2' की कामयाबी के बाद फिल्म 'ईथा' पर काम कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री के पैर में चोट लग गई है। इसकी वजह से फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। यह फिल्म मशहूर लावणी डांसर और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ नारायणगांवकर की बायोपिक है।
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर को लगी चोट
श्रद्धा कपूर की नई फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के नासिक के पास औंढेवाडी में चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते निर्देशक लक्ष्मण उतेकर को फिल्म की शूटिंग इसलिए रोक देनी पड़ी क्योंकि शूटिंग के दौरान अभिनेत्री के बाएं पैर की उंगली में चोट लग गई। श्रद्धा को चोट तब लगी जब वह लावणी डांस का एक सीन कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shraddha Kapoor gets injured on Film Eetha set shoot comes to a halt
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
एक पैर पर वजन डालने से हुआ हादसा
दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर लावणी संगीत पर डांस करने वाली थीं। उन्होंने भारी साड़ी और गहने पहने थे। विठाबाई का किरदार निभाने के लिए श्रद्धा ने अपना काफी वजन बढ़ाया है। डांस के स्टेप करते हुए उन्होंने अपना वजन एक पैर पर डाल दिया, जिसकी वजह से बैलेंस बिगड़ गया और उन्हें चोट लग गई। 

'महिलाएं जब एक-दूसरे का साथ देती हैं तो जादू होता है', स्त्री शक्ति पर रश्मिका मंदाना ने लिखी क्रिप्टिक पोस्ट

विज्ञापन

मुंबई की शूटिंग भी कैंसिल
चोट लगने के बाद लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म की शूटिंग रोक दी। हालांकि श्रद्धा कपूर चाहती थीं कि जिन सीन में मूमेंट न हो उन्हें पहले शूट कर लिया जाए ताकि समय बर्बाद न हो। ऐसे में उन्होंने मुंबई में शूटिंग का सुझाव दिया। मुंबई के मड आइलैंड में सेट बनाकर शूटिंग शुरू की गई हालांकि श्रद्धा का दर्द बढ़ गया। इसलिए शूटिंग रोकनी पड़ी। अब दो हफ्ते बाद दोबारा शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।

फिल्म में हैं ये कलाकार
श्रद्धा कपूर के अलावा इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी हैं। इसे दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed