फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shraddha Kapoor attends musical drama Rajadhiraj Love Life Leela come from mumbai to delhi

Shraddha Kapoor: 'राजाधिराज’ देखने मुंबई से दिल्ली आईं श्रद्धा कपूर, शाहिद कपूर ने भी उठाया कृष्ण लीला का आनंद

Sat, 30 Nov 2024 10:22 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 30 Nov 2024 10:22 PM IST
सार

Shraddha Kapoor: शनिवार को अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने दिल्ली में भगवान कृष्ण पर आधारित म्यूजिकल ड्रामा 'राजाधिराज: लव, लाइफ, लीला' शो देखा। अभिनेत्री ने शो को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की। 
 

विज्ञापन
Shraddha Kapoor attends musical drama Rajadhiraj Love Life Leela come from mumbai to delhi
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

विस्तार

शनिवार को ‘स्त्री 2’ की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने दिल्ली में  'राजाधिराज: लव, लाइफ, लीला' शो देखा। यह शो राजधानी में जवाहरलाल नेहरू इंडोर ऑडिटोरियम में दिखाया गया। इस दौरान अभिनेत्री ने एएनआई से बातचीत की और शो को लेकर अपनी उत्सुकता जताई। उन्होंने कहा, "दिल्ली में ठंड का मौसम बहुत सुहाना है... मैं भगवान कृष्ण पर आधारित इस म्यूजिकल ड्रामा को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं इसे मुंबई में नहीं देख पाई, इसलिए मुझे इसे देखने के लिए दिल्ली आना पड़ा..."
विज्ञापन


शाहिद कपूर ने भी देखा नाटक
'राजाधिराज: लव, लाइफ, लीला' के निर्माता धनराज नाथवानी हैं। इस म्यूजिकल ड्रामा का पहला शो शुक्रवार को हुआ। इस दौरान उद्घाटन समारोह में शाहिद कपूर और भूमि पेडनेकर ने शिरकत की। शो के बारे में अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, "दिल्ली में इसे देखने का एक शानदार अवसर है। उनके बारे में सब कुछ हमें प्रेरित करता है, क्योंकि हम उन्हीं के आदर्शों के साथ बड़े हुए हैं और उनके सभी गुण विशेष हैं। वह थोड़े शरारती भी हैं, यह एक अच्छी खूबी है। आपको हमेशा बच्चे को संभाल कर रखना चाहिए और दूसरी चीजें भी हैं। हम इस बारे में बात करने वाले कोई नहीं हैं, लेकिन भावनाएं मायने रखती हैं। शो शानदार तरीके से बनाया गया था।"
विज्ञापन

Harbhajan Singh Biopic: हरभजन सिंह ने की अपनी बायोपिक की पुष्टि, विक्की कौशल को बताया बेहतर विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण की लीलाओं को समर्पित है शो
यह शो भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित है। 'राजाधिराज: लव, लाइफ, लीला' कृष्ण की उदारता, कृपा और शिक्षाओं का दिल छू लेने वाली चित्रण पेश करती है। कार्यकारी निर्माता भूमि नाथवानी ने म्यूजिकल प्रजेंटेशन दी। कृष्ण की लीलाओं को प्रसिद्ध पटकथा लेखक प्रसून जोशी ने लिखा है और अनुभवी संगीत थिएटर विशेषज्ञ श्रुति शर्मा ने निर्देशित किया है। 

180 से ज्यादा कलाकारों ने दी प्रस्तुति
इस शो के लिए वृंदावन से मथुरा और ब्रज से द्वारका तक 180 से अधिक कलाकारों ने अपने संगीतमय प्रदर्शन से इसे दिखाया है। 27 नवंबर से शुरू हुआ यह फेस्टिवल 8 दिसंबर तक चलेगा।
Azaad: राशा थडानी और अमन देवगन की 'आजाद' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अजय देवगन ने जारी किया फिल्म का नया पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed