फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Showtime actor Emraan Hashmi recall those days when mahesh bhatt warning to forget acting

Emraan Hashmi: इमरान को मिली थी अभिनय भूल जाने की चेतावनी, शुरुआती दिनों को याद कर साझा किया किस्सा

Wed, 28 Feb 2024 04:13 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 28 Feb 2024 04:13 PM IST
सार

एक बातचीत के दौरान इमरान ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि उन्हें निर्माता ने फिल्म से बाहर निकालने की चेतावनी दी थी।
 

विज्ञापन
Showtime actor Emraan Hashmi recall those days when mahesh bhatt warning to forget acting
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'शोटाइम' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज के जरिए निर्माता करण जौहर हिंदी सिनेमा के पर्दे के पीछे की कहानी का पर्दाफाश करने वाले है। 'शोटाइम' में इमरान के साथ मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में एक बातचीत के दौरान इमरान ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि उन्हें निर्माता ने फिल्म से बाहर निकालने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


भट्ट परिवार से संबंध के बाद भी नहीं मिला सहयोग
इमरान हाशमी ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया। अभिनेता ने वर्ष 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। इमरान ने खुलासा किया कि भट्ट परिवार से रिश्ता होने के बाद भी उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। अभिनेता ने बताया कि जब उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, तो महेश भट्ट ने उनसे कहा था, 'यदि आप पहले शॉट में और फिर उसके बाद के सीन में अच्छे से अभिनय नहीं कर पाए, तो हम आपको इस फिल्म से बाहर निकाल देंगे।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Fairy Folk Review: अभिनय का सारा रस निचोड़कर भी फेल रहीं रसिका दुग्गल, चौराहे पर फूटी रिश्तों की अधपकी हांडी
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती दिनों में इमरान को मिली थी चेतावनी 
इमरान ने आगे बताया कि कैसे उन्हें अभिनय भूल जाने की चेतावनी देकर उनके अंदर डर पैदा किया गया था? अभिनेता ने महेश भट्ट का नाम लिए बिना कहा कि शुरुआत में उनसे कहा गया था कि यदि दर्शक आपको एक अभिनेता के रूप में पसंद नहीं करते हैं, तो हम आप पर अपना पैसा नहीं लगा सकते। हम यहां दान करने के लिए नहीं बैठे हैं। बेसक हम एक ही परिवार का हिस्सा हैं, लेकिन फिर भी हम कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि यह एक व्यवसाय है। उनसे आगे कहा गया कि आपको साबित करना होगा कि आप एक अच्छे अभिनेता हैं। 

इमरान हाशमी का वर्कफ्रंट 
इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता वर्ष 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे। आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात करें, तो अभिनेता जल्द ही पवन कल्याण स्टारर 'ओजी' में नजर आएंगे। इस फिल्म से इमरान हाशमी तेलुगु इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसका निर्देशन साहू द्वारा किया जाएगा। फिल्म में इमरान हाशमी निगेटिव किरदार में दिखाई देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान हाशमी निर्माता फरहान अख्तर की आगामी फिल्म 'डॉन 3' में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि, अभिनेता की आगामी वेब सीरीज 'शोटाइम' आठ मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें: Anant Radhika Wedding: जामनगर में आयोजित हुआ सामुदायिक रात्रिभोज, प्री-वेडिंग वेन्यू की पहली झलक वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed