फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shiva rajkumar is ready to join jailer 2 shooting with rajinikanth

Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में इस धाकड़ एक्टर की हो रही एंट्री, हुई आधिकारिक पुष्टि; जाने कौन है वो?

Wed, 16 Apr 2025 03:16 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 16 Apr 2025 03:16 PM IST
सार

Jailer 2: हाल ही में रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर 2' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इसमें एक धाकड़ एक्टर के शामिल होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Shiva rajkumar is ready to join jailer 2 shooting with rajinikanth
जेलर 2 को लेकर आई रोचक जानकारी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जेलर 2' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। रजनीकांत की इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। अब इसमें ये अपडेट आ रही है कि पिछले भाग के एक धमाकेदार एक्टर की एंट्री हो रही है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि हुई है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

विज्ञापन


किस एक्टर की होगी एंट्री?
कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार इस समय अपनी आगामी फिल्म '45' के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रचार के दौरान अभिनेता ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें 'जेलर' फिल्म से काफी लोकप्रियता मिली। आगे बातचीत में अभिनेता ने कहा कि एक बार फिर से वह 'जेलर' 2 में नजर आएंगे। वह जल्दी ही शूटिंग में शामिल होंगे, क्योंकि फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा अभिनेता ने फिल्म के पहले भाग में कैमियो के तौर अपने आपको याद किया और उसे उत्कृष्ठ बताया। उन्होंने आगे बातचीत में कहा कि रजनीकांत ने उनसे इस भूमिका के बारे में पूछा और उन्होंने तुरंत हां कर दिया था। शिव राजकुमार ने 'जेलर' को हिट बनाने में कैमरामैन और निर्देशक सहित सभी क्रू मेंबर्स का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ का पहला गाना रिलीज, राजकुमार राव और वामिका गब्बी का दिखा रोमांटिक अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग की रफ्तार तेज
'जेलर' की अपार सफलता के बाद ‘जेलर 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है। इस समय केरल में फिल्म की शूटिंग चल रही है। बीते दिनों रजनीकांत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें यह देखा गया कि उनका केरल पहुंचते ही शानदार स्वागत किया गया था। शूटिंग के लिए रजनीकांत गुरुवार को ही कोयंबटूर पहुंचे है, जहां जानकारी मिली की अगले 20 दिनों तक यहां शूटिंग होगी। सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग सबसे पहले चेन्नई में शुरू हुई थी और अब यह केरल के खूबसूरत लोकेशन्स में आगे बढ़ रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Mere Husband Ki Biwi OTT: ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

एक नजर फिल्म की ओर
'जेलर 2' रजनीकांत की ही फिल्म 'जेलर' का दूसरा भाग है। उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में एक बार फिर से अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत सुनने को मिलेगा। वहीं, फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में कब तक दस्तक देगी इस बात का अभी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed