फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkummar Rao Wamiqa Gabbi Bhool Chuk Maaf First Song Koi Na Release Today

Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ का पहला गाना रिलीज, राजकुमार राव और वामिका गब्बी का दिखा रोमांटिक अंदाज

Wed, 16 Apr 2025 02:41 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 16 Apr 2025 02:41 PM IST
सार

Bhool Chuk Maaf New Song: फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का पहला गाना आज रिलीज हो गया है। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है।

विज्ञापन
Rajkummar Rao Wamiqa Gabbi Bhool Chuk Maaf First Song Koi Na Release Today
कोई ना गाना - फोटो : इंस्टाग्राम- @maddockfilms

विस्तार

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का नया गाना आज रिलीज हो गया है। फिल्म के मजेदार ट्रेलर के बाद अब फिल्म का पहला गाना आज रिलीज हुआ है। ‘कोई ना’ एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

श्रेया घोषाल और हरनूर ने दी अपनी आवाज
‘भूल चूक माफ’ का पहला गाना ‘कोई ना’ तनिष्क बागची और गिफ्टी ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इस गाने को हरनूर और श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। यह पंजाबी गाने वालियान का रीमेक है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Music India (@sonymusicindia)




यह खबर भी पढ़ें: Haunted 3D Sequel: विक्रम भट्ट ने की नई हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' की घोषणा, जानिए रिलीज डेट

 

रंजन और तितली का दिखा रोमांस
फिल्म का पहला गीत ‘भूल चूक माफ’ के प्रमुख कलाकारों राजकुमार राव और वामिका गब्बी के किरदारों रंजन और तितली की प्रेम कहानी की झलक पेश करता है। यह दिखाता है कि वाराणसी की खूबसूरत जगहों पर उनका रोमांस कैसे पनपता है। वीडियो उनके रोमांटिक और मजेदार पलों से भरा पड़ा है, जब वे एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan Case: घटना से 12 घंटे पहले ऑटो चालक ने आरोपी को सैफ के घर के बाहर छोड़ा, चार्जशीट में गवाही दर्ज

टाइम लूप पर आधारित है फिल्म
‘भूल चूक माफ’ टाइम-लूप थीम पर आधारित फिल्म है। रंजन और तितली की शादी होने वाली है, लेकिन हल्दी के बाद उनकी शादी का दिन कभी नहीं आता। इससे बहुत सारी अराजकता होती है, जो दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन का वादा करती है। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्ति फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है। फिल्म 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed