Shilpa Shirodkar: बिग बॉस 18 के खूबसूरत पलों को शिल्पा ने किया शेयर, सलमान खान के बारे में लिखा खास नोट
Shilpa Shirodkar Bigg Boss 18: हाल ही में अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने बिग बॉस 18 के अपने खूबसूरत अनुभवों को शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान के बारे में खास नोट लिखा है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिल्पा शिरोडकर 'बिग बॉस 18' में नजर आई थीं और उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आज सोमवार को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिग बॉस के घर में बिताए पलों को साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे बिग बॉस में जाने से उनकी जिंदगी बदल गई।
शिल्पा शिरोडकर ने शेयर किए बिग बॉस 18 के पल
अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बिग बॉस 18 के पलों को शेयर किया है, जिसमें वो बतौर प्रतियोगी शामिल हुई थीं। इन तस्वीरों में वो शो के होस्ट सलमान खान के साथ कार में बैठी दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में वह बिग बॉस के घर के अंदर कंटेस्टेंट के साथ बिताए गए पलों को साझा किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Shilpa Shirodkar Ranjit (@shilpashirodkar73)
बिग बॉस ने बदली जिंदगी
इस पोस्ट को शेयर करते हुए शिल्पा शिरोडकर ने कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, ‘एक साल पहले मैंने बिग बॉस 18 के घर में कदम रखा था, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। पीछे मुड़कर देखता हूं तो वो मेरे जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण, रोमांचक और अंततः सबसे बेहतरीन दिन थे। मैं उस अनुभव को किसी भी चीज से नहीं बदलूंगी। बिग बॉस टीम, मेरे घरवालों और सभी बिग बॉस प्रशंसकों का शुक्रिया, जिन्होने उस सफर को इतना यादगार बनाया।’
यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: पत्नी और गर्लफ्रेंड को लेकर सैफ का बड़ा बयान, बताया करियर की शुरुआत में किस बात का था मलाल
सलमान खान का किया विशेष धन्यवाद
आगे अभिनेत्री ने लिखा, ‘सलमान खान सर के मार्गदर्शन के लिए मैं उनकी आभारी हूं। मैं हमेशा बिग बॉस और होस्ट की प्रशंसक रहूंगी और आप जानते हैं कि मैं हमेशा क्या कहती हूं, कि अगर बिग बॉस के घर के दरवाजे मेरे लिए फिर से खुल जाए, तो मैं तुरंत वापस दौड़ी चली आऊंगी।’
शिल्पा शिरोडकर की आगामी फिल्म
शिल्पा शिरोडकर की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें 'जटाधरा' में देखा जाएगा।