फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shawn Levy is set to Direct Marvels Next Avengers Movie Deadpool and Wolverine Set To release on 26 july

Shawn Levy: शॉन लेवी करेंगे मार्वल की अगली 'एवेंजर्स' फिल्म का निर्देशन! जानें कब होगी रिलीज

Wed, 05 Jun 2024 11:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 05 Jun 2024 11:00 PM IST
सार

शॉन लेवी हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशकों में से एक हैं। अगर फिल्म एवेंजर्स से जुड़ी हो तो दर्शक की भी उत्सकुता फिल्म को लेकर अधिक बढ़ जाती है। हो सकता है कि एवेंजर्स की आने वाली फिल्म का निर्देशन शॉन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Shawn Levy is set to Direct Marvels Next Avengers Movie Deadpool and Wolverine Set To release on 26 july
शॉन लेवी - फोटो : इंस्टाग्राम@slevydirect

विस्तार

शॉन लेवी फिल्म निर्देशक होने के साथ ही फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और अभिनेता हैं। वह 21 लैप्स एंटरटेनमेंट के संस्थापक हैं। उन्हें 'नाइट एट द म्यूजियम' फिल्म की फ्रैंचाइजी के निर्देशन और नेटफ्लिक्स सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के निर्माता के रूप में जाना जाता है। शॉन की आगामी बहुप्रतीक्षीत फिल्म 'डेडपूल' और 'वूल्वरिन 2' 26 जूलाई 2024 को रिलीज होंगी। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन शॉन ने ही किया है। शॉन की दोनों फिल्मों को लेकर यह चर्चा जोरों पर है कि ये दोनों फिल्में गर्मियों में बॉक्स ऑफिस पर तहकता मचाने वाली हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार शॉन मार्वल स्टूडियोज की अगली एवेंजर्स फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं।
विज्ञापन


एवेंजर्स की अगली फिल्म को निर्देशित कर सकते हैं शॉन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हॉलीवुड निर्माता माइकल वाल्ड्रोन ने शॉन लेवी को मार्वल स्टूडियोज की अगली एवेंजर्स फिल्म की स्क्रिप्ट दे दी है, ताकि शॉन इसपर जल्द से जल्द काम शुरू कर सकें। हालांकि सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बहरहाल, फिल्म की रिलीज को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


एवेंजर्स की फिल्मों की कमाई
एवेंजर्स की कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनी हैं, जिनमें से दो का निर्देशन जॉस व्हेडन ने किया है। 2012 में रिलीज हुई 'द एवेंजर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर 1.5 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। इसके अलावा पहले सीक्वल 'द एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' ने 1.4 बिलियन डॉलर कमाए थे। इसके अलावा एंथोनी रूसो निर्देशित फिल्म 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने 2.05 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। 'एंडगेम' ने 2.8 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाली मावर्ल एवेंजर्स की फिल्म की शूटिंग अब तक के सबसे बड़े प्रोडक्शन में एक होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में कई पुराने मावर्ल के अभिनेता नजर आ सकते हैं। जिनमें मार्क रफालो, क्रिस हेम्सवर्थ और बेनेडिक्ट कंबरबैच से लेकर टॉम हिडलेस्टन, सिमु लियू और करेन गिलियन तक शामिल हैं। एवेंजर्स प्रोजेक्ट मार्वल को शॉन के रूप में एक ऐसा निर्देशक मिलेगा, जिनके पास हिट फिल्मों का एक बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड है। शॉन ने 'नाइट एट द म्यूजियम' 'द पिंक पैंथर', 'बिग फैट लायर', 'डेट नाइट', 'रियल स्टील', 'द एडम प्रोजेक्ट' और 'स्टीवन नाइट' का बेहतरीन निर्देशन किया है।
Rajinikanth: रजनीकांत ने नरेंद्र मोदी को जीत की दी बधाई, स्टालिन-नायडू के लिए हुए खुश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed