{"_id":"6ad5acb15edd6d5ee00df660","slug":"shatrughan-sinha-reacts-tiger-shroff-firing-incident-calls-it-shocking-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ: 'यह क्या हो रहा है', हमले की खबर सुनकर हैरान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
टाइगर श्रॉफ: 'यह क्या हो रहा है', हमले की खबर सुनकर हैरान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
Mon, 19 Oct 2026 11:08 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:08 AM IST
सार
Shatrughan Sinha On Tiger Shroff: शत्रुघ्न सिन्हा ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट किया और उसमें सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को चौंकाने वाला बताया और अभिनेता व उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन
Trending Videos
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : एएनआई
क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?
शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस घटना पर अपनी बात रखी। बताया जा रहा है कि टाइगर इस घटना में बिना गंभीर चोट से बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को काफी चोटें आईं। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी तारीफ की।
अभिनेता ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह क्या हो रहा है???? कल सबसे चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना हुई। सबसे पसंदीदा स्टार टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया गया, धमकियां दी गई और उन पर फायरिंग की गई। वह एक बहुत ही काबिल पिता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। असल में, टाइगर की किस्मत अच्छी थी कि उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनका बेचारा ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस गंभीर मामले को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। जय हिंद।'

टाइगर से मुलाकात करते एकनाथ शिंदे
- फोटो : ANI
क्या है पूरा मामला?
टाइगर श्रॉफ के साथ फायरिंग की यह घटना रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7 बजे टाइगर अपनी कार से एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस घटना में टाइगर के ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए। हालांकि, अभिनेता को गोली नहीं लगी और वह सुरक्षित बच गए। घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार रात टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे। उन्होंने अभिनेता का हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस मामले में उनके साथ है।