Sharwanand: शारवानंद-रक्षिता रेड्डी की शादी में ये सितारे करेंगे शिरकत, राम चरण भी दर्ज कराएंगे उपस्थिति
अब इसी क्रम में शुक्रवार को, इस जोड़े ने हल्दी के साथ प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत की, इसके बाद रात में संगीत का आयोजन किया गया। अभिनेता ने अपने परिवार के साथ दिल खोलकर डांस किया। सोशल मीडिया पर दूल्हे के करीबी दोस्त राम चरण के संगीत में पहुंचने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ अभिनेता शारवानंद आज जयपुर में रक्षिता रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब इसी क्रम में शुक्रवार को, इस जोड़े ने हल्दी के साथ प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत की, इसके बाद रात में संगीत का आयोजन किया गया। अभिनेता ने अपने परिवार के साथ दिल खोलकर डांस किया। सोशल मीडिया पर दूल्हे के करीबी दोस्त राम चरण के संगीत में पहुंचने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
शारवानंद की शादी में शामिल हुए राम चरण
वायरल इस वीडियो में शारवानंद अपनी हल्दी सेरेमनी में स्टेज पर कुछ लड़कियों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रामचरण ने भी अपनी मौजूदगी से इस हल्दी सेरेमनी में चार चांद लगा दिया। इस समारोह में एथनिक वियर में रामचरण काफी डैशिंग दिखे। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
#Congress TPCC State General Secretary Patel Ramesh Reddy Family With Man Of Masses #RamCharan 🦁🔥 pic.twitter.com/IM7vaIsGD0
— Raees (@RaeesHere_) June 2, 2023
आज भव्य तरीके से होगी शादी
कल जयपुर से शारवानंद की हल्दी की रस्म का एक इनसाइड वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था. अभिनेता को हल्दी में भिगोया हुआ देखा गया और उनके परिवार द्वारा उन्हें पूल में धकेल दिया गया। शारवानंद की शादी के और भी वीडियो सोशल मीडिया पर आने की उम्मीद है। इस पूरे वीडियो में शारवानंद के पूरे परिवार को काफी एंजॉय करते देखा गया था। राम चरण के फैंस भी उनके एथनिक अवतार को देखकर अभिनेता के कायल हो रहे हैं।
Charu Asopa: सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक की परिवार को भी नहीं थी खबर, चारु ने खुलासा कर एक्ट्रेस को बताया फाइटर
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
आपको बता दें कि शारवानंद की शादी को लव कम अरेंज्ड एलायंस कहा जा रहा है। अभिनेता की होने वाली पत्नी रक्षिता रेड्डी यूएसए की एक तकनीकी विशेषज्ञ हैं, जो आंध्र प्रदेश के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शादी की खबरों की बात की जाए तो आज अभिनेता की शादी में शारवानंद के दोस्त राम चरण, अखिल अक्किनेनी, राणा दग्गुबाती और कई अन्य लोगों के जयपुर में भव्य शादी में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, इस शादी की बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है।