फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sharmajee Ki Beti director Tahira Kashyap said how women feel guilty for prioritizing their work over family

Tahira Kashyap: महिलाओं के लिए ताहिरा कश्यप ने कह दी बड़ी बात, जानें 'शर्माजी की बेटी' की निर्देशक ने क्या कहा

Sat, 22 Jun 2024 09:46 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 22 Jun 2024 09:46 AM IST
सार

ताहिरा की आगामी फिल्म 'शर्मा जी की बेटी' जल्द ही अमेजन पर प्रीमियर होने वाली है। इस बीच ताहिरा अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि महिलाएं परिवार की बजाय काम को चुनने पर दोषी महसूस करती हैं। 
 

विज्ञापन
Sharmajee Ki Beti director Tahira Kashyap said how women feel guilty for prioritizing their work over family
ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप अपनी आगामी फिल्म 'शर्माजी की बेटी' की वजह से चर्चा में हैं। वह इस फिल्म से निर्देशन में कदम रख रही हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट 28 जून तय की गई है। ताहिरा अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगातार व्यस्त चल रही हैं। इस दौरान वह कुछ इंटरव्यू भी दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने हाल में ही दिए एक इंटरव्यू में, महिलाओं द्वारा अपने काम की बजाय परिवार को चुनने को लेकर बात की है। 

विज्ञापन


परिवार की बजाय काम चुनने पर खुद को दोषी मानती हैं महिलाएं
इस इंटरव्यू के दौरान ताहिरा ने बताया कि महिलाएं अक्सर अपने परिवार की जगह अपने काम को चुनने पर खुद को दोषी मानती हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर महलाओं को ही काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच चयन करना पड़ता है और इसके लिए उन्हें सामाजिक दबाव का भी सामना करना पड़ता है। इस वजह से पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अपने करियर को प्राथमिकता देने की वजह से खुद को दोषी समझने लगती हैं। 
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के दूसरे ट्रेलर में मालविका ने खींचा ध्यान, इस पौराणिक किरदार में आएंगी नजर!
विज्ञापन
विज्ञापन

'पुरुषों को भी इसके लिए दोषी महसूस करना चाहिए'
ताहिरा ने आगे कहा कि एक महिला से पूछा जाता है कि वो परिवार और काम कैसे मैनेज करती हैं, लेकिन आम तौर पुरुषों से ऐसे सवाल नहीं पूछे जाते। इस दौरान उन्होंने अपने पति आयुष्मान का उदाहरण देते हुए कहा कि उनसे भी यह पूछा जाना चाहिए कि दो बच्चों के होते हुए भी वह तीन फिल्मों की शूटिंग कैसे मैनेज करते हैं। उन्होंने कहा, "सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी इस सब के लिए दोषी महसूस करना चाहिए।"

Sara Ali Khan: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं सारा, कहा- 'केदारनाथ के लिए मुझे जो भी प्यार मिला...'
बच्चे के पहले शो में शामिल ना हो पाने का है मलाल
ताहिरा ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा कि महिलाएं अपने बच्चों के बजाय अपने काम को चुनने के लिए अनिवार्य रूप से दोषी महसूस करती हैं। उन्होंने बताया कि एक बार वह अपने काम की वजह से अपने बेटे के पहले संगीत और नाट्य प्रदर्शन को देखने नहीं जा पायी थीं। हालांकि, इसके तीन शो थे, इसलिए वह एक में शामिल हो पाने में कामयाब रही थीं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद आज भी बेटे के पहले शो में शामिल ना हो पाने के लिए बुरा महसूस करती हैं। 
छह साल की बेटी अरिन ने बरसाया मां असिन पर प्यार
अमेजन पर प्रीमियर होगी 'शर्माजी की बेटी' 
बताते चलें कि ताहिरा की आगामी फिल्म 'शर्माजी की बेटी' में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाली तीन मध्यमवर्गीय महिलाओं की यात्रा को दिखाती है। फिल्म जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी। ताहिरा ने साल 2017 में 'टॉफी' नाम की शॉर्ट फिल्म से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री नीना गुप्ता के साथ एक और शॉर्ट फिल्म 'पिन्नी' बनाई थी। आयुष्मान और ताहिरा के दो बच्चे हैं, विराजवीर और वरुष्का। 
Sandeep Reddy Vanga: कल्कि 2898 एडी के फैन हुए संदीप रेड्डी वंगा, बोले- पहले दिन पहला शो देखूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed