फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actress Malvika Nair draws attention in the second trailer of Kalki 2898 AD she is playing role of Uttara

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के दूसरे ट्रेलर में मालविका ने खींचा ध्यान, इस पौराणिक किरदार में आएंगी नजर!

Sat, 22 Jun 2024 09:27 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 09:27 AM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' के नए ट्रेलर में एक नया किरदार भी देखने को मिला है, जिसके बारे में अब तक कहीं कोई चर्चा नहीं हो रही थी। इस किरदार को मालविका नायर निभा रही हैं।
 

विज्ञापन
actress Malvika Nair draws attention in the second trailer of Kalki 2898 AD she is playing role of Uttara
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

विस्तार

'कल्कि 2898 एडी' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और दर्शकों को उम्मीद है कि बस चंद दिनों में कुछ अलग देखने को मिलेगा। देखने की बात चली है तो बता दें कि फिल्म के नए ट्रेलर में एक नया किरदार भी देखने को मिला है, जिसके बारे में अब तक कहीं कोई चर्चा नहीं हो रही थी। 

विज्ञापन


Box Office Collection: 'इश्क-विश्क रिबाउंड' का नहीं चला का जादू, 'चंदू चैंपियन' भी कमाल दिखाने में असफल
विज्ञापन


उत्तरा का किरदार निभा रही हैं मालविका नायर
दरअसल, 'कल्कि 2898 एडी' के नए ट्रेलर में अभिनेत्री मालविका नायर की भी झलक देखने को मिली है, जिसके बाद अब उनके किरदार को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मालविका इस फिल्म में महाभारत की उत्तरा का किरदार निभा रही हैं, जो अर्जुन के बेटे अभिमन्यु की पत्नी होती हैं। ट्रेलर में उन पर ब्रह्मास्त्र के जरिए हमला होता हुआ दिखाई देता है। बता दें कि अश्वत्थामा उत्तरा के गर्भ पर ब्रह्मास्त्र चलाता है क्योंकि वो पांडवों को नहीं मार पाता है। बाद में, भगवान कृष्ण उसके बच्चे की जान बचाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Shivani Kumari: जानिए कौन है 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' की ये गांव की छोरी, जो कह रही है कि सबका करेगी मनोरंजन

27 जून, 2024 को होगी रिलीज
'कल्कि 2898 एडी' का  निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म है। फिल्म 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हासन मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। संतोष नारायणन ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। यह एक काफी लंबी फिल्म है, जिसकी अवधि 3 घंटे और 56 सेकेंड है। फिल्म सेंसर बोर्ड से हरी झंडी पा चुकी है। इसे 'यू/ए' प्रमाण पत्र दिया गया है। 

Sara Ali Khan: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं सारा, कहा- 'केदारनाथ के लिए मुझे जो भी प्यार मिला...'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed