फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shardiya Navratri 2026: Actor Rajpal Yadav raises question on women safety shared Post on Social Media

राजपाल यादव: 'बेटियों का पिता होने के नाते...'; महिला सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिनेता; नवरात्रि पर की खास अपील

Sun, 11 Oct 2026 04:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 Oct 2026 04:57 PM IST
सार

Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महिला सुरक्षा पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने नवरात्रि के पहले दिन लोगों से एक खास अपील की है। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026: Actor Rajpal Yadav raises question on women safety shared Post on Social Media
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial

विस्तार

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आज रविवार से शुरू हो गया है। अभिनेता राजपाल यादव ने नवरात्रि के पहले दिन महिला सुरक्षा को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने बेटियों के पिता होने के नाते महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए चिंता जताई है। एक्टर ने क्या कहा है? जानिए

विज्ञापन
Trending Videos

पूछा- 'क्या हर बेटी सुरक्षित है'?
राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'नवरात्रि के नौ दिन हम शक्ति की आराधना करते हैं। अष्टमी और नवमी पर कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनको पूजते हैं। उनका आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन, जब महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं सामने आती हैं, तो मन में एक सवाल उठता है कि जिस देश में हम कन्याओं को देवी मानते हैं, वहां क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों के पिता होने के नाते भावुक एक्टर
उन्होंने आगे लिखा है, 'बेटियों का पिता होने के नाते, मेरे लिए यह सवाल और भी भावुक कर देने वाला है। हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी बिना किसी डर के अपने सपने पूरे करे। अपनी मर्जी से जिंदगी जिए और हर जगह सम्मान पाए। देवी मां की पूजा तभी सार्थक है, जब हम उनकी शक्ति को सिर्फ मंदिरों में नहीं, बल्कि हर स्त्री के सम्मान और सुरक्षा में भी पहचानें'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)


विज्ञापन

लोगों से की संकल्प की अपील
राजपाल यादव आगे लिखते हैं, 'इस नवरात्रि सिर्फ देवी की पूजा नहीं पर यह संकल्प भी लेने की कोशिश करते हैं कि हम अपनी बेटियों को सिर्फ हिम्मत से जीना नहीं सिखाएंगे, बल्कि उन्हें एक ऐसी दुनिया देने की कोशिश करे, जहां उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए हर दिन लड़ना न पड़े, क्योंकि कन्या पूजन केवल एक रस्म नहीं है। हर बेटी के सम्मान और अधिकारों के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed