Shanaya Kapoor: शनाया कपूर को मिली एक और फिल्म, अगले हफ्ते से अभय वर्मा के साथ करेंगी काम
Shanaya Kapoor: संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा होंगी। इसकी शूटिंग के लिए वह गोवा रवाना हो चुकी हैं। अब उनके पास तीन फिल्में हैं।
विस्तार
निर्देशक शुजात सौदागर इस रोमांटिक-कॉमेडी का निर्देशन करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक 'शनाया शुक्रवार को गोवा के लिए रवाना हुईं। अगले एक महीने तक वह शूटिंग करेंगी। फिल्म के लिए अहम किरदारों ने तीन महीने की वर्कशॉप में हिस्सा भी लिया है। शनाया और अभय भी इस वर्कशॉप का हिस्सा बने।'
यह खबर भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: 'जटाधारा' से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहीं सोनाक्षी, महिला दिवस पर सामने आई पहली झलक
बीते कल यानी शुक्रवार को शनाया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह 'आंखों की गुस्ताखियां' सेट पर नजर आ रही थीं। शनाया ने जो पोस्ट शेयर की उसमें देखा जा सकता था कि शनाया ने फिल्म का एक क्लिपबोर्ड ले रखा था। इस पर फिल्म का नाम 'आंखों की गुस्ताखियां' लिखा हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें: Shanaya Kapoor: शनाया कपूर ने इस फिल्म से शुरू किया एक्टिंग करियर, अपनी पोस्ट से सबको चौंकाया
शनाया कपूर ने गुंजन सकसेना की फिल्म 'द कर्गिल गर्ल' में एसिस्टेंट डायरेक्टर के बतौर काम किया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर अहम रोल में हैं। शनाया कपूर तमिल-मलयालम फिल्म 'वृषभ' में भी एक्टिंग करने वाली हैं। इस फिल्म में मोहन लाल भी अहम रोल में होंगे. ये फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म में सलमा आगा की बेटी जहरा एस खान और रोशन मेका भी नजर आएंगी।
शनाया पहले करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली थीं। इसमें वह निमरित का किरदार अदा करने वाली थीं। लेकिन इस फिल्म के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है।