फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shanaya Kapoor started acting debut from Aankhon Ki Gustaakhiyan

Shanaya Kapoor: शनाया कपूर ने इस फिल्म से शुरू किया एक्टिंग करियर, अपनी पोस्ट से सबको चौंकाया

Fri, 07 Mar 2025 06:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 07 Mar 2025 06:20 PM IST
सार

Shanaya Kapoor: शनाया कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से एक फोटो शेयर की है। इसके जरिए उन्होंने अपने बारे में बहुत बड़ी अपडेट दी है। आईए जानते हैं ये क्या अपडेट है।

विज्ञापन
Shanaya Kapoor started acting debut from Aankhon Ki Gustaakhiyan
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02

विस्तार

संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं। काफी दिनों से उनकी फिल्म की शूटिंग टल रही थी। कई बार फिल्म की शूटिंग टलने के बाद आखिरकार शनाया एक अभिनेत्री के बतौर काम करने जा रही हैं। शुक्रवार को शनाया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह 'आंखों की गुस्ताखियां' सेट पर नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

शनाया की फिल्म की शुरू हुई शूटिंग
शनाया ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि शनाया ने फिल्म का एक क्लिपबोर्ड ले रखा है। वह मुस्कुरा रही हैं और क्लिपबोर्ड के साथ पोज दे रही हैं। इस पर फिल्म का नाम 'आंखों की गुस्ताखियां' लिखा हुआ है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है 'आभार'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanaya Kapoor 🤍 (@shanayakapoor02)



यह खबर भी पढ़ें: Films on Eid: सलमान के अलावा इन अभिनेताओं की ईद पर रिलीज हुई फिल्म, दर्शकों का जीता दिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनाया की मां ने किया कमेंट
पोस्ट के कमेंट सेक्शन में शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने लाल दिल और नजर से बचने का इमोजी कमेंट किया है। वहीं भावना पांडे ने लिखा है 'मुबारक हो मेरी बच्ची।' नव्या नंदा, खुशी कपूर और अंजनी धवन ने इस पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में लाल इमोजी कमेंट किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Inn Galiyon Mein: 'इन गलियों में' का ट्रेलर जारी, सोशल मीडिया के दुनिया में सच्ची प्रेम कहानी दिखाएगी फिल्म
 
विज्ञापन

Shanaya Kapoor started acting debut from Aankhon Ki Gustaakhiyan
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
वृषभ में भी नजर आने वाली हैं शनाया
शनाया कपूर ने गुंजन सकसेना की फिल्म 'द कर्गिल गर्ल' फिल्म में एसिस्टेंट डायरेक्टर के बतौर काम किया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर अहम रोल में हैं। शनाया 'वृषभ' में भी एक्टिंग करने वाली हैं। इस फिल्म में मोहन लाल भी अहम रोल में होंगे. ये फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म में सलमा आगा की बेटी जहरा एस खान और रोशन मेका भी नजर आएंगी।

पहले ही डेब्यू करने वाली थीं शनाया
शनाया पहले करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली थीं। इसमें वह निमरित का किरदार अदा करने वाली थीं। लेकिन इस फिल्म के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed