फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shanaya Kapoor Vikrant Massey Starrer Aankhon Ki Gustaakhiyan First Poster Out

Aankhon Ki Gustaakhiyan: सामने आया ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर, प्यार में खोए दिखे विक्रांत-शनाया

Wed, 04 Jun 2025 03:01 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 04 Jun 2025 03:01 PM IST
सार

Aankhon Ki Gustaakhiyan First Poster: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Shanaya Kapoor Vikrant Massey Starrer Aankhon Ki Gustaakhiyan First Poster Out
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर सामने आया है। इस फिल्म के जरिए संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म में शनाया के साथ विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

विज्ञापन

हिंडोले पर बैठे नजर आए विक्रांत-शनाया
‘आंखों की गुस्ताखियां’ में विक्रांत और शनाया की नई जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। फिल्म के पहले पोस्टर में दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। जो दोनों  के बीच अच्छी केमिस्ट्री को दर्शाता है। पोस्टर में शनाया लाल, थाई-हाई स्लिट, चमकदार स्कर्ट और इसी रंग के क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। जबकि विक्रांत मैसी कोट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक दूसरे के सामने एक हिंडोले पर बैठे हैं और आसपास काफी रोशनी और चमक दिख रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)


 

रोमांटिक लव स्टोरी है फिल्म
इस फिल्म को जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स बना रहे हैं। यह रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है, जिसमें दर्शकों को प्यार और इमोशंस के साथ दोनों सितारों की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने तैयार किया है। 'आंखों की गुस्ताखियां' का निर्देशन संतोष सिंह करेंगे। फिल्म को निरंजन अयंगर और मानसी बागला ने लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed