Shalini Ajith Kumar: अस्पताल से पति अजीत कुमार के साथ शालिनी ने साझा की तस्वीर, फैंस को सताई चिंता
शालिनी अजीत ने अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साजा करती रहती हैं। मगर उनकी और अजीत की इस नई तस्वीर को देखकर फैंस को उनकी चिंका होने लगी है।
विस्तार
अभिनेत्री शालिनी अजीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने परिवार के साथ आए दिन तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पति और अभिनेता अजीत कुमार के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस को खुशी की बजाय उनकी चिंता होने लगी हैं। इस तस्वीर में वह और अजीत मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। मगर चिंता कर देने वाली जो है, वे ये है कि तस्वीर में शालिनी अस्पताल का गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं।
अस्पताल से साझा की तस्वीर
शालिनी ने अस्पताल के बिस्तर से अजित के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अस्पताल के गाउन में नजर आ रही हैं। उनके हाथ टैग भी लगा हुआ है। वह पति अजीत कुमार का हाथ पकड़े हुए हैं। वहीं, अजीत नीले रंग की धारी वाली शर्ट में हल्की मुस्कुराहट के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। शालिनी ने तस्वीर साजा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमेशा तुमसे प्यार करूंगी', इसके साथ उन्होंने कई दिल वाले इमोजी भी लगाए।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Shalini Ajith Kumar (@shaliniajithkumar2022)