Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shahrukh khan film king second song daddy cool soon to be released with kareena kapoor

किंग: फिल्म के दूसरे गाने ‘डैडी कूल’ के बारे में आई खास अपडेट, जानें कब साथ दिखेंगे शाहरुख-करीना

Tue, 24 Nov 2026 01:20 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Nov 2026 01:20 PM IST
सार

  •  ‘किंग’ का दूसरा गाना जल्द रिलीज हो सकता है। 
  •   फिल्म के गाने ‘डैडी कूल’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
  •   इस गाने में अभिनेता शाहरुख खान और करीना कपूर साथ नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
shahrukh khan film king second song daddy cool soon to be released with kareena kapoor
करीना कपूर और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘डैडी कूल’ में अभिनेता शाहरुख खान और करीना कपूर साथ नजर आने वाले हैं। मेकर्स इस गाने को जल्द ही रिलीज होने वाला हैं। जानकारी के मुताबिक इस गाने की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में की गई है। 

विज्ञापन

नवंबर में रिलीज होगा दूसरा गाना 
फिल्म ‘किंग’ शाहरुख खान की एक बहुप्रतिक्षित फिल्म है। फिल्म का पहला गाना कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है। आउटलेट के मुताबिक फिल्म के एक सूत्र ने उनसे कहा, ‘शाहरुख खान 25 नवंबर को एक जोशीले डांस नंबर के साथ 'किंग' की दूसरी झलक पेश करने जा रहे हैं। अभी यह तय नहीं है कि यह गाना 'डैडी कूल' होगा या 'किंग' का टाइटल सॉन्ग, लेकिन आखिरकार 25 नवंबर को ही यह गाना लॉन्च होगा।’

विज्ञापन
Trending Videos

shahrukh khan film king second song daddy cool soon to be released with kareena kapoor
किंग का गाना- तू मिल जाए - फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official

‘डैडी कूल’ में क्या है खास बात? 
फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘डैडी कूल’ के बारे में सूत्र ने कहा, ‘यह एक हिंग्लिश गाना है जिसे शाहरुख खान और करीना कपूर पर फिल्माया गया है, जिसमें करीना ने शानदार अभिनय किया है। सचिन-जिगर ने बेहतरीन गाने देने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है, जो शाहरुख खान के लिए एक नया अनुभव साबित होने का वादा करता है।’

विज्ञापन

shahrukh khan film king second song daddy cool soon to be released with kareena kapoor
फिल्म अशोका - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख-करीना पहले भी कर चुके हैं काम 
फिल्म 'किंग' का गाना डैडी कूल ऐसा पहला प्रोजेक्ट नहीं है, जिसके लिए शाहरुख और करीना साथ काम कर रहे हों। इससे पहले करीना और शाहरुख 'अशोका', 'कभी खुशी कभी गम' और 'रा.वन' जैसी बड़ी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा करीना शाहरुख की कई फिल्मों में कैमियो या स्पेशल गाना भी कर चुकी हैं। बीते दिनों पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘डैडी कूल’ को इस एक्शन फिल्म के मुख्य गानों में से एक के रूप में प्रस्तुत किया जाना है। प्रोडक्शन शेड्यूल के अनुसार, करीना को दक्षिण अफ्रीका में शाहरुख के साथ शूटिंग करती नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed