फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah rukh khan son aryan khan series The Bads of Bollywood first look users reaction

The Bads of Bollywood: डेब्यू शो के टीजर में छाए आर्यन खान, एक्सप्रेशंस देख यूजर्स बोले- लड़का बाप पे गया है

Sun, 17 Aug 2025 12:31 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 17 Aug 2025 12:31 PM IST
सार

The Bads Of Bollywood First Look Reaction: अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की पहली झलक आज रविवार को सामने आ गई है, जिसपर यूजर्स के रिएक्शंस आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Shah rukh khan son aryan khan series The Bads of Bollywood first look users reaction
आर्यन खान - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने सिनेमाई दुनिया में कदम रख दिया है। आर्यन ने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में एंट्री की है। उनके निर्देशन में बनी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की पहल झलक सामने आ गई है। इसे देखने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और वो आर्यन की तुलना शाहरुख खान से कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यूजर्स बोले- लड़का बाप पे गया है
आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का आज रविवार को पहला लुक सामने आया है। इसे देखने के बाद नेटिंजस  के रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘आर्यन की आवाज बिल्कुल शाहरुख खान से मिल रही है।’ दूसरे यूजर ने कहा, 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी।' वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, 'बिल्कुल अपने बाप पे गया है।' इसके अलावा अन्य यूजर्स भी आर्य खान की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Aryan Khan: बहुत सारा प्यार और थोड़ा सा वार लेकर आ रहे आर्यन खान, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की पहली झलक आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन







 


 
 
 

20 अगस्त को जारी होगा प्रिव्यू
आपको बताते चलें कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को आर्यन खान ने ना सिर्फ डायरेक्ट किया है, बल्कि इसे लिखा भी है। अब 20 अगस्त को ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रिव्यू सामने आएगा, जिसमें शो के बारे में और भी जानकारी पता लग सकती है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed