फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan reveals meaning of aryan khan upcoming web series name the bads of bollywood

Ba***ds of Bollywood: आर्यन खान की अपकमिंग वेब सीरीज के नाम को लेकर किंग खान ने किया बड़ा खुलासा

Tue, 04 Feb 2025 05:50 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 04 Feb 2025 05:50 PM IST
सार

Ba***ds of Bollywood: किंग खान शाहरूख ने अपने बेटे आर्यन की पहली वेब सीरीज के नाम के पीछे के रहस्य का किया खुलासा। लग रहे कई कयासों को किया शांत। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan reveals meaning of aryan khan upcoming web series name the bads of bollywood
शाहरूख खान और आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @ iamsrk and @___aryan___

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार शाहरूख खान के बेट आर्यन खान के निर्देशन में उनकी पहली वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का लोगों को बेसब्री से इंतजार हो रहा है, जिसके नाम पर लग रहे सभी गलत संदेहों को किंग खान ने टीजर लांच के दौरान दूर कर दिया।

विज्ञापन


वेब सीरीज नाम के तीन स्टार का सच बताया

आर्यन खान के निर्देशन में बनी The Ba***ds of Bollywood (द Ba***ds ऑफ बॉलीवुड) वेब सीरीज का टीजर बीते दिन 3 फरवरी को नेटफ्लिक्स के 2025 लाइन-अप इवेंट के दौरान लांच कर दिया गया। इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया जाएगा। इसके लॉचिंग के दौरान शाहरूख खान भी मौजूद रहे, जिसमें इन्होंने इसके नाम में लगे तीन स्टार के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इन स्टारों का कोई गलत मतलब नहीं है, इसे एक रचनात्मक तौर पर इस्तेमाल किया गया है। सभी फिल्मों के निर्देशक के पास अपनी फिल्मों को दिखाने का अपना तरीका होता है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Barbie Hsu: बार्बी ह्सू की अचानक मौत पर पति डीजे कू ने तोड़ी चुप्पी, दर्द साझा कर बोले- मैं ठीक नहीं हूं...
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्यन खान के निर्देशन की पहली वेब सीरीज

आर्यन खान की निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज के लिए शाहरूख खान भी बहुत प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस को कहा अगर आप 50 प्रतिशत भी मेरे बेटे को प्यार और समर्थन देंगे तो बहुत है। इस सीरीज की कहानी किसी बाहरी व्यक्ति के बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने पर आधारित है।

यह खबर भी पढ़ें: ShahRukh Khan: शाहरुख बोले-आर्यन के लिए मैं घर की मुर्गी दाल बराबर हूं, बेटे की डेब्यू सीरीज को लेकर एक्साइटेड

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

किंग खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब अगली बार सिद्धार्थ आनंद की 'किंग' में नजर आएंगे, जिसमें वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन पर अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। एक्शन से भरपूर इस मनोरंजक फिल्म की तैयारी पिछले छह महीनों से चल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed