Shah Rukh Khan: मेट गाला के आयोजन से पहले न्यूयॉर्क पहुंचे शाहरुख खान, फैन को किया हग, वीडियो वायरल
Shah Rukh Khan in New York: मेट गाला का आयोजन होने से पहले शाहरुख खान अमेरिका पहुंच चुके हैं। यहां पहुंच कर उन्होंने फैंस से हाथ मिलाया और एक फैन को हग किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विस्तार
5 मई को अमेरिका के न्यूयॉर्क में 'मेट गाला' का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। शाहरुख के फैंस उन्हें न्यूयॉर्क में देखकर खुश हुए। शाहरुख खान हाल ही में न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखे गए। उनकी कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Team Shah Rukh Khan Srinagar (@teamsrksrinagar)
शाहरुख ने फैन को किया हग
शाहरुख खान के फैन क्लब 'टीम शाहरुख खान श्रीनगर' ने शाहरुख खान की कई तस्वीरें इंस्टाग्रम पर शेयर की हैं। इसमें देखा जा सकता है कि शाहरुख खान एयरपोर्ट पर हैं। शाहरुख खान ने एक फैन को हग किया। शाहरुख तस्वीरों में अपना बैग ले जाते हुए दिखे। फोटो में उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी दिखीं।
फैंस को हाथ हिलाते नजर आए शाहरुख
एक दूसरी वीडियो में नजर आया कि शाहरुख को हवाई अड्डे पर एक अमेरिकी सीमा शुल्क अधिकारी ले जा रहा है। वह अपने फैन से मुखातिब हुए। कई फैन उन्हें देखने के लिए बेताब थे। एक फैन ने उनसे हाथ मिलाया। कार में बैठने से पहले भी शाहरुख ने लोगों की तरफ अपना हाथ हिलाया। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया 'शाहरुख खान... सपना सच हो गया।' वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ने सफेद टी-शर्ट पहनी, स्लेटी हूडी जैकेट और कार्गो जींस पहनी थी।
कियारा भी लेंगी हिस्सा
कियारा आडवाणी भी मेट गाला 2025 में भाग लेंगी। वह इस समय न्यूयॉर्क में हैं। वह मेट गाला 2025 के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया कस्टम कॉउचर पहनेंगी। यह फैशन इवेंट 5 मई को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें:
The Waves Of India: वेव्स समिट में जारी हुआ 'द वेव्स ऑफ इंडिया' एल्बम, पीएम मोदी ने किया अनावरण
Hit 3 And Retro Day 3 Box Office: धीमी हुई 'हिट 3' और 'रेट्रो' की रफ्तार, जानें तीसरे दिन की कुल कमाई