फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan kissed wife Gauri Khan and hugs daughter suhana after kkr wins ipl 2024 trophy

Shah Rukh Khan: जीत की खुशी में गौरी का चूमा माथा, भावुक सुहाना को लगाया गले, खुशी से झूमते दिखे शाहरुख

Mon, 27 May 2024 10:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 27 May 2024 10:56 AM IST
सार

शाहरुख खान ने अपनी टीम केकेआर के आईपीएल 2024 में जीत हासिल करने पर टीम और अपने परिवार के साथ अपनी खुशी साझा की। इस दौरान कैमरे में कई दिल को छू लेने वाले पल कैद हुए, जिन्हें अब सोशल मीडिया पर शाहरुख के प्रशंसक साझा कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan kissed wife Gauri Khan and hugs daughter suhana after kkr wins ipl 2024 trophy
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ iamsrk

विस्तार

शाहरुख खान ना सिर्फ फिल्मों और अभिनय के क्षेत्र में बादशाह हैं, बल्कि खेल में भी उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में बादशाहत कायम रखी है। 26 मई को केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें शाहरुख खान की टीम ने आईपीएल 2024 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस दौरान कैमरे में दिल को छू लेने वाले कई छण कैद हुए और सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


जीत की  खुशी मनाते दिखे किंग खान
अपनी टीम केकेआर की जीत की खुशी मनाते हुए सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। अभिनेता के प्रशंसकों ने कई दिल छू लेने वाले वीडियो साझा किए हैं, जिसमें शाहरुख अपने परिवार के साथ जीत की खुशी मना रहे हैं। उनकी टीम केकेआर 10 साल के बाद आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। बता दें कि अहमदाबाद में पिछले मैच के दौरान हीट स्ट्रोक के कारण शाहरुख को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

Guru Randhawa: शहनाज गिल को डेट कर रहे हैं गुरु रंधावा? खुशी जाहिर करते हुए कहा- हर लड़के की ख्वाहिश है

पिच की ओर खुशी से दौड़ पड़े अभिनेता
जैसे ही केकेआर ने आईपीएल 2024 में जीत दर्ज की शाहरुख अपनी टीम को बधाई देने के लिए पिच की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने अपनी टीम के हर खिलाड़ी को गले लगाया और बधाई दी। इस दौरान शाहरुख ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर को चूम लिया।
बेटी सुहाना को लगाया गले
केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हो रहे फाइनल मुकाबले को देखने शाहरुख खान अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। टीम की जीत के बाद शाहरुख खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पत्नी गौरी खान को चूम लिया। इस दौरान अपनी टीम की जीत से सुहाना खान भावुक हो गईं। भावुक सुहाना खान को अभिनेता ने गले लगाया और दोनों ने जीत का जश्न मनाया। इन पलों को प्रशंसक सोशल मीडिया पर खूब साझा कर रहे हैं।
Ratna Pathak: रत्ना पाठक ने नसीरुद्दीन शाह के बारे में किया दिलचस्प खुलासा, बोलीं- उन्हें मुझसे ज्यादा अपने...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed