फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ratna Pathak Shah talks about her husband Naseeruddin Shah says i Love his deep involvement with acting

Ratna Pathak: रत्ना पाठक ने नसीरुद्दीन शाह के बारे में किया दिलचस्प खुलासा, बोलीं- उन्हें मुझसे ज्यादा अपने...

Mon, 27 May 2024 10:46 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 27 May 2024 10:46 AM IST
सार


रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक है। शादी के इतने वर्षों बाद भी दोनों में लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिलती है। पिछले दिनों जब एक इंटरव्यू के दौरान रत्ना ने कहा, 'मैंने आज तक किसी भी इंसान को अपने काम के लिए इस तरह दीवाना नहीं देखा है जैसे नसीरुद्दीन दीवाने हैं'।

विज्ञापन
Ratna Pathak Shah talks about her husband Naseeruddin Shah says i Love his deep involvement with acting
रत्ना पाठक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह बॉलीवुड में अपने अभिनय के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं। वे किसी भी विषय पर अपनी बात को साफ-साफ रखना पसंद करती हैं। अभिनेत्री अपने पति नसीरुद्दीन शाह के संग पिछले दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। जब उनसे पूछा गया कि वे अपने पति की किस एक आदत को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं और उनकी किस बात से सबसे ज्यादा नफरत करती हैं। इस सवाल के जवाब में रत्ना ने जो कहा वह काफी दिलचस्प है।
विज्ञापन

 
नसीरुद्दीन को काम से इश्क है 
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक है। शादी के इतने वर्षों बाद भी दोनों में लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिलती है। पिछले दिनों जब एक इंटरव्यू के दौरान रत्ना ने कहा, 'मैंने आज तक किसी भी इंसान को अपने काम के लिए इस तरह दीवाना नहीं देखा है जैसे नसीरुद्दीन दीवाने हैं। वे अपने काम से बहुत प्यार करते हैं और ये मैं काफी सोच-समझ कर कह रही हूं'। 
विज्ञापन


Guru Randhawa: शहनाज गिल को डेट कर रहे हैं गुरु रंधावा? खुशी जाहिर करते हुए कहा- हर लड़के की ख्वाहिश है
विज्ञापन
विज्ञापन


नफरत नहीं कर सकती हूं 
रत्ना पाठक शाह अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'कभी-कभी मैं परेशान हो जाती हूं उनके इस रवैये से कि आखिर कोई इतना फोकस कैसे कर सकता है। नसीर हमेशा खुद को और बेहतर बनाने के बारे में सोचते रहते हैं। मैं उनसे प्यार करती हूं और उनसे नफरत नहीं कर सकती हूं। जहां तक बर्दाश्त करने का सवाल है मुझे कभी-कभी लगता है कि जो इंसान अपने काम को लेकर इतना फोकस रहता है उसके साथ रहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है'। 

राहा के साथ अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रवाना हुए आलिया-रणबीर

वक्त के साथ सब बदला है 
जब रत्ना पाठक शाह से पूछा गया कि 70 के दशक से लेकर आज के बॉलीवुड में आप क्या बदलाव महसूस करती हैं। इस सवाल के जवाब में वे कहती हैं, 'अब यहां सबकुछ व्यावसायिक हो गया है। हर चीज बदल गई है, लेकिन मैं इस बदलाव से खुश हूं। सेट पर सब कुछ काफी व्यवस्थित तरीके से होता है। क्रू से लेकर कास्ट तक हर कोई इस वातावरण में सुरक्षित महसूस करता है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed