फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan daughter Suhana Ananya Pandey Khan pose with Tan France dance like T Shirt

शाहरुख खान की बेटी और अनन्या ने इस स्टार के साथ ली तस्वीरें, एक चीज ने खींचा फैंस का ध्यान; पोस्ट हुई वायरल

Thu, 23 Oct 2025 10:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 23 Oct 2025 10:14 PM IST
सार

Shah Rukh Khan: सुहाना खान और अनन्या पांडे ने विदेशी कलाकार के साथ तस्वीरें ली हैं। फैंस को इस तस्वीर की एक बात अच्छी लगी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan daughter Suhana Ananya Pandey Khan pose with Tan France dance like T Shirt
अनन्या पांडे, सुहाना खान, टैन फ्रांस - फोटो : इंस्टाग्राम@tanfrance

विस्तार

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अनन्या पांडे अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में टीवी सीरीज 'क्वीर आई' के स्टार टैन फ्रांस ने इन दोनों से मुलाकात की है। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में एक चीज ने सबका ध्यान खींचा है। 
विज्ञापन

टी-शर्ट ने लोगों का ध्यान खींचा
टैन फ्रांस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'मेरी दोस्त, परियां। सिर्फ हम तीन। सभी लगभग 20 साल के। क्या मैं सही कह रहा हूं?' टैन की तस्वीरों ने लोगों का इतना ध्यान नहीं खींचा, जितना टैन फ्रांस की टी-शर्ट ने। फैंस ने नोटिस किया कि टैन फ्रांस ने जो टी-शर्ट पहनी है, उसमें शाहरुख खान की तस्वीर है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T A N . F R A N C E (@tanfrance)


विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने टी-शर्ट को लेकर किए कमेंट
टैन फ्रांस की पोस्ट पर कई यूजर्स ने उनकी टी-शर्ट को लेकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'हे भगवान। मुझे आपकी टी-शर्ट अच्छी लगी। इसमें 90 के दशक के शाहरुख खान हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'वाह क्या टी-शर्ट है। मैं इसे किसी दिन चुरा लूंगा।' एक और यूजर ने लिखा 'उस टी-शर्ट को टैन फ्रांस ने पहना है। शाहरुख खान सिर्फ देसी कलाकार नहीं हैं।'


विज्ञापन

पहले भी शेयर कीं तस्वीरें
पिछले साल दिसंबर में टैन फ्रांस भारत आए थे। तब भी तीनों ने तस्वीरें ली थीं और इसे टैन फ्रांस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था 'इन दो खूबसूरत लड़कियों के साथ 'घर का खाना' जैसी शानदार विदाई। इन दोनों और कई दूसरों की मेहमान नवाजी ने मुझे भारत आने के लिए बेताब कर दिया है। भारत इस बेहतरीन हफ्ते के लिए शुक्रिया। तुम में वो सब कुछ था, जो मैंने सोचा था।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T A N . F R A N C E (@tanfrance)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed