फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan Aryan Khan share behind the scenes video of Netflix Series The Bads of Bollywood with a twist

शाहरुख खान-आर्यन ने शेयर किया 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का बीटीएस वीडियो, साथ में है एक मजेदार ट्विस्ट, जानिए क्या?

Mon, 13 Oct 2025 11:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Oct 2025 11:34 PM IST
सार

The Bads of Bollywood BTS: अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने इस साल सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के जरिए डेब्यू किया है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। शाहरुख खान ने आज सोमवार को एक मजेदार ट्विस्ट के साथ सीरीज का बीटीएस वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Aryan Khan share behind the scenes video of Netflix Series The Bads of Bollywood with a twist
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के बीटीएस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने हाल ही में 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में महफिल लूट ली। करीब 17 साल बाद उन्होंने बतौर होस्ट कमान संभाली। अब आज सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने बेटे आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया है। मगर, इसमें एक ट्विस्ट भी है।

विज्ञापन

क्या है ट्विस्ट?
शाहरुख खान और आर्यन खान ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक संयुक्त पोस्ट शेयर किया है। मगर, ट्विस्ट यह है कि इसके जरिए उन्होंने इंस्टाग्राम के पासवर्ड प्रोटेक्शन फीचर से भी रूबरू कराया है। यूजर्स पोस्ट देखने के लिए पासवर्ड का अनुमान लगाने, क्लूज शेयर करने और अनलॉक हुई रील के स्निपेट्स सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में लगे हुए हैं।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Shah Rukh Khan (@iamsrk) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन खान ने किया है सीरीज का निर्देशन
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज की सफलता के बाद किंग खान शाहरुख ने सीरीज का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। इसमें आर्यन शूटिंग के दौरान कलाकारों को निर्देशित करते, सीन समझाते और कलाकारों व क्रू के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के निर्देशन की कमान आर्यन खान ने संभाली है।

विज्ञापन

क्या है सीरीज की कहानी?
आर्यन की इस सीरीज में अरशद वारसी, बॉबी देओल, करण जौहर सहित कई स्टार कलाकार शामिल हैं। अरशद वारसी ने आर्यन खान के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, 'वह उन निर्देशकों में से एक हैं, जो छोटा नहीं सोचते। वह बड़ा सोचते हैं और बारीकी से शूटिंग करते हैं'। बीटीएस वीडियो में राघव जुयाल, लक्ष्य, बॉबी देओल और बादशाह भी नजर आ रहे हैं। सात एपिसोड की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' आसमान सिंह (लक्ष्य) पर आधारित है। वह एक महत्वाकांक्षी न्यूकमर है। उसके सपने बड़े हैं। अपने वफादार दोस्त परवेज (राघव जुयाल) और मैनेजर सान्या (अन्या सिंह) के साथ आसमान शोहरत की दुनिया में कदम रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed