फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Series The White Lotus 3 First Episode Censored In India Fans Call Out Steamer

The White Lotus: ‘द व्हाइट लाेटस 3’ के पहले एपिसोड को भारत में किया गया सेंसर, क्या रही वजह जानिए?

Fri, 21 Feb 2025 05:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 21 Feb 2025 05:49 PM IST
सार

भारत में इंग्लिश सीरीज, फिल्मों को लेकर अच्छा-खास क्रेज रहता है। हाल ही में एक सीरीज ‘द व्हाइट लोट्स 3’ का भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर हुआ। सोशल मीडिया पर कई दर्शकों का कहना है कि इस सीरीज के पहले एपिसोड को सेंसर करके फिर से अपलोड किया गया है।

विज्ञापन
Series The White Lotus 3 First Episode Censored In India Fans Call Out Steamer
सीरीज 'द व्हाइट लोटस' के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में भारत में एक सीरीज ‘द व्हाइट लोटस 3’ दर्शकों को देखने को मिली है। इसका ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर जीयोहॉटस्टार है। रविवार को इस शो का पहला एपिसोड दिखाया गया था। कुछ दर्शकों ने ये एपिसोड देखा। लेकिन इन्हीं दर्शकों का मानना है कि इस शो को सेंसर करके दोबारा से अपलोड किया गया है। इस सेंसरशिप को लेकर कुछ दर्शक सोशल मीडिया पर नाराज भी नजर आए। 

विज्ञापन


क्या है शो की कहानी 
राइटर माइक व्हाइट ने इस सीरीज को लिखा है। यह एक फिक्शन सीरीज है, जिसमें वैकेशन करते हुए अमीर लोगों की जिंदगी पर सटायर किया जाता है। पहला सीजन 2021 में टेलीकास्ट हुआ था, जिसकी कहानी हवाई में सेट की गई थी, वहीं दूसरा सीजन 2022 में आया, इसकी कहानी सिसिली नाम की जगह पर थी। अब तीसरे सीजन में थाईलैंड में कहानी को दिखाया जा रहा है। रविवार को जब भारत में ‘द व्हाइट लोटस 3’ का पहला एपिसोड दिखाया गया तो उसमें एक स्पा मैनेजर के बेटे से कहानी शुरू होती है। वह ध्यान में होता है कि अचानक गोलियां चलने लगती हैं। ऐसे में वह अपनी मां को तलाश करने होटल में निकलता है। इस दौरान वह बुद्ध की प्रतिमा के सामने आता है।
विज्ञापन


अपशब्दों का हुआ प्रयोग 
‘द व्हाइट लोटस 3’ के जिस सीन को सेंसर करने की बात हो रही है, वो बुद्ध की प्रतिमा के सामने वाला सीन है। दरअसल, पहले जब एपिसोड डाला गया तो हीरो, बुद्ध की प्रतिमा के आगे खड़ा होकर कुछ अपशब्द भी बोलता है। लेकिन जब दोबारा एपिसोड टेलीकास्ट हुआ तो सीन में ऐसा कुछ नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दर्शकों का कहना है कि इस एपिसोड को सेंसर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज नजर आए कुछ दर्शक  
सेंसरशिप करने के मामले पर जियोहोस्टार के संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश भी की गई है। वहीं कुछ दर्शकों का मानना है कि सेंसरशिप गलत है। वह मानते हैं कि उन्हें पता है कि फिक्शन, फैक्ट में अंतर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed