फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Seema Puri first wife reveals why she did not marry with Vidhu Vinod Chopra

ओम पुरी की पूर्व पत्नी ने इसलिए ठुकरा दिया था विधु विनोद चोपड़ा का शादी का प्रपोजल, खुद बताई वजह

Thu, 10 Apr 2025 10:52 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Apr 2025 10:52 AM IST
सार

Seema Puri Vidhu Vinod Chopra: ओम पुरी की पूर्व पत्नी सीमा पुरी ने बताया है कि वह विधु विनोद चोपड़ा से प्यार करती थीं। दिल टूटने के बाद उनसे रिश्ता मजबूत हुआ था। सीमा पुरी ने यह भी बताया है कि उन्होंने किस वजह से विधु विनोद चोपड़ा के शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था? 

विज्ञापन
Seema Puri first wife reveals why she did not marry with Vidhu Vinod Chopra
सीमा पुरी - विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की पूर्व पत्नी सीमा पुरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने और ओम पुरी के रिश्ते के बारे में बात की है। सीमा पुरी ने विधु विनोद चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया है कि उनकी शादी के टूटने से कैसे विधु से उनका रिश्ता बना। यह रिश्ता अब भी दोस्ती के रूप में कायम है।

विज्ञापन

दिल टूटने पर विधु से बना रिश्ता
सीमा कपूर के मुताबिक जब ओम पुरी से उनकी शादी टूटी तभी विधु विनोद चोपड़ा का भी ब्रेकअप हुआ था। दोनों टूटे हुए दिल थे इसलिए दोनों साथ आ गए। सीमा कपूर ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि ओम पुरी ने उनके साथ धोखा किया था। जब ओम पुरी ने सीमा कपूर को धोखा दिया तो उनकी शादी टूट गई थी।
यह खबर भी पढ़ें: Om Puri Wife: ओम पुरी से पहली पत्नी को मिला था धोखा, बच्चे के मरने के बाद ठुकरा दिए थे 25 हजार रुपये
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Seema Puri first wife reveals why she did not marry with Vidhu Vinod Chopra
ओम पूरी - सीमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया से

सीमा कपूर की विधु विनोद चोपड़ा की दोस्ती
सीमा कपूर ने बताया- 'ओम पुरी को छोड़ने के बाद मेरी मुलाकात विधु विनोद चोपड़ा से हुई। वह उस वक्त 'खामोश' फिल्म पर काम कर रहे थे। हम पहले दोस्त थे, हम दोनों को रोने के लिए किसी के कंधे की जरूरत थी, वहां से रिश्ता मजबूत हुआ। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि हमारी दोस्ती थी। हम अभी भी दोस्त हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: आठ साल बाद मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म बनाएंगे राम गोपाल वर्मा, डर के साथ होगा कॉमेडी का तड़का

विज्ञापन

सीमा के लिए पॉजिटिव थे विधु
सीमा कपूर ने आगे बताया- 'रिश्ते खत्म हो जाते हैं लेकिन दोस्ती नहीं।' सीमा ने बताया कि वह कुछ समय के लिए मेरे लिए पॉजिटिव थे। सीमा ने बताया 'मुझे हमेशा पता था कि मैं उनसे (विधु विनोद चोपड़ा से) वैसा प्यार नहीं कर पाऊंगी जैसा मैं पुरी साहब से करती थी। पुरी साहब ने तो हमारी जोड़ी (सीमा-विधु) की तारीफ भी की थी।'

इसलिए सीमा ने विधु से नहीं की शादी
सीमा पुरी ने बताया कि 'परिवार वाले चाहते थे कि हम (विधु विनोद चोपड़ा से) शादी कर लें। विनोद शादी करना चाहते थे, लेकिन मैंने मना कर दिया।' सीमा ने बताया 'हम बीच पर थे और छोटे बच्चों की तरह एक-दूसरे को मैसेज लिख रहे थे। उन्होंने लिखा, 'क्या तुम मुझसे प्यार करती हो?' मैंने लिखा, 'हां'। उन्होंने लिखा, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' मैंने लिखा, 'नहीं'।' सीमा ने बताया कि मैंने विधु विनोद चोपड़ा से इसलिए शादी नहीं की क्योंकि मैंने ओम पुरी की कुछ बातें उनसे छुपाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed