फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Gopal Varma announce film with Manoj Bajpayee police station me bhoot

आठ साल बाद मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म बनाएंगे राम गोपाल वर्मा, डर के साथ होगा कॉमेडी का तड़का

Thu, 10 Apr 2025 10:05 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Apr 2025 10:05 AM IST
सार

Ram Gopal Varma Manoj Bajpayee: राम गोपाल वर्मा ने एलान किया है कि वह मनोज बाजपेयी के साथ एक फिल्म बनाएंगे। फिल्म का क्या नाम होगा, इसकी क्या कहानी होगी? आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma announce film with Manoj Bajpayee police station me bhoot
राम गोपाल वर्मा - मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया से

विस्तार

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के सबसे अलग अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। वह जल्द ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन राम गोपाल वर्मा करेंगे। निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्ट का एलान किया है। उन्होंने इस फिल्म की कहानी के बारे में बताया है। इस फिल्म में वह मनोज बाजपेयी के साथ काम करेंगे। मनोज बाजपेयी पहले राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या', 'शूल' और 'कौन' में काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का किया ऐलान
राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि वह और मनोज बाजपेयी एक बार फिर साथ आ रहे हैं। वह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में साथ में काम करेंगे। निर्देशक ने बताया है कि उनकी फिल्म का टाइटल 'पुलिस स्टेशन में भूत' है। फिल्म की टैगलाइन होगी 'आप मरे हुए को नहीं मार सकते।' राम गोपाल वर्मा ने लिखा 'हॉरर, गैंगस्टर, रोमांटिक, पॉलिटिकल ड्रामा, एडवेंचर, थ्रिलर्स सब फिल्मों पर काम किया है, लेकिन हॉरर कॉमेडी पर कभी काम नहीं किया है।'
Jaat X Review: फैंस को पसंद आई सनी देओल की 'जाट', सोशल मीडिया पर जमकर कर रहे तारीफ

Ram Gopal Varma announce film with Manoj Bajpayee police station me bhoot
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj

क्या होगी फिल्म की स्टोरी?
राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टोरी के बारे में बताया है- 'जब हम डरे हुए होते हैं तो पुलिस के पास जाते हैं, लेकिन जब पुलिस डरी हुई होगी तो वह किसके पास जाएगी? एक हादसे के बाद, एक पुलिस स्टेशन एक भूतिया स्टेशन बन जाता है। इससे सभी पुलिसकर्मी भूतों से बचने के लिए भागते हैं।'
Ayesha Takia: अब क्या कर रही हैं आयशा टाकिया? जानिए करियर में निभाए कितने तरह के किरदार

विज्ञापन

साथ काम करेंगे मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा
आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा के साथ कई फिल्मों में काम किया है। वह एक दूसरे के साथ आठ साल बाद काम करेंगे। दोनों ने साल 2017 में 'सरकार 3' में काम किया था। राम गोपाल वर्मा की वजह से ही मनोज बाजपेयी के करियर में उछाल आया। साल 1998 में आई उनकी फिल्म 'सत्या' को लोगों ने खूब पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed