फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Om Puri Wife seema speak about her marriage releation she refused to get 25000 rupees from om puri

Om Puri Wife: ओम पुरी से पहली पत्नी को मिला था धोखा, बच्चे के मरने के बाद ठुकरा दिए थे 25 हजार रुपये

Wed, 09 Apr 2025 07:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 09 Apr 2025 07:33 PM IST
सार

Om Puri Wife On Marriage: अभिनेता ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा ने अपने शादीशुदा रिश्ते के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे उनका रिश्ता बिगड़ता चला गया। उसके बाद उन्होंने ओम पुरी को छोड़ दिया।

विज्ञापन
Om Puri Wife seema speak about her marriage releation she refused to get 25000 rupees from om puri
ओम पूरी और उनकी पहली पत्नी सीमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया से

विस्तार

एक्टर ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने हाल ही में अपने बिगड़े हुए रिश्ते के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि जब वह गर्भवती थीं तब कैसे ओम पुरी दूसरी महिला के प्यार में पड़ गए थे और उनके रिश्ते बहुत खराब हो गए थे। उन्होंने बताया कि उनके साथ धोखा हुआ था जिसके बाद उन्होंने ओम पुरी को छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

ओम पुरी के प्यार ने सब खराब कर दिया
सीमा ने बताया कि ओम पुरी ने उनके लिए हर्जाने के तौर पर 25 हजार रुपये भेजे थे लेकिन उन्होंने इसे लेने से इंकार कर दिया था। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में सीमा ने बताया कि ओम पुरी नंदिता (ओम पुरी की दूसरी पत्नी) से तब मिले जब वह 'सिटी ऑफ जॉय' में काम कर रहे थे। पहले सब कुछ ठीक था, लेकिन उनके प्यार के मामले ने सब कुछ खराब कर दिया। 
यह खबर भी पढ़ें: Anjini Dhawan: अंजिनि धवन ने भाई-भतीजावाद पर इब्राहिम-खुशी का किया बचाव, वरुण धवन के बारे में कही ये बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Om Puri Wife seema speak about her marriage releation she refused to get 25000 rupees from om puri
ओम पुरी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
अफेयर के बारे में बहुत बाद में पता चला
सीमा ने बताया 'हमारी शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उस फिल्म ने मेरी जिंदगी को उल्ट-पुलट कर दिया। मेरी अच्छी दोस्त रेणु सलूजा इस अफेयर के बारे में जानती थीं लेकिन उन्होंने हमें नहीं बताया। उन्हें लगा कि फिल्म के बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा। मुझे इस अफेयर के बारे में बहुत बाद में पता चला।'
यह खबर भी पढ़ें: RJ Mahvash: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अफेयर की अफवाहों के बीच महवश का भावुक नोट, बोलीं- ‘सभी चहल के साथ..'
विज्ञापन

मैं तलाक नहीं लेना चाहती थी- सीमा
सीमा ने आगे बताया कि कुछ वक्त बाद उन्हें ओम की बातों से इस बाद का अंदाजा हो गया था कि वो तलाक लेना चाहते हैं। वह सदमे में थीं। फिर जब एक दिन उन्होंने एक्टर के सामान तलाशी ली तो उन्हें कुछ प्रेम पत्र मिले।
सीमा ने कहा- 'वो लव लेटर देखकर मैं टूट गई थी। मैं कभी भी उनसे तलाक नहीं लेना चाहती थी, भले ही उनका अफेयर हो। मैं सब कुछ ठीक करना चाहती थी, क्योंकि मैं गर्भवती थी। हैरानी की बात यह थी कि उन्हें पता था कि मैं गर्भवती हूं।'

सीमा ने नहीं लिए पैसे
सीमा ने आगे बताया- 'मैं कुछ नहीं कहती थी लेकिन वह मुझसे अलग होने का बहाना ढ़ूंढते थे। चीजें बहुत बिगड़ गईं। ओम पुरी बहुत शराब पीने लगे। एक रात मैंने उन्हें छोड़ने का फैसला कर लिया तब मैं तीन महीने की प्रेग्नेंट थी।'
ओम पुरी से तलाक के बाद सीमा को गुजारे भत्ते के रूप में छह लाख रुपए मिले। हालांकि, बच्चे की मौत के बाद उन्होंने ओम पुरी के भेजे गए 25,000 रुपए लेने से इनकार कर दिया। अपने आखिरी वक्त में ओम पुरी ने सीमा को फोन किया था और माफी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed