{"_id":"666a982f48c13910820492a5","slug":"section-144-imposed-within-200-meters-of-police-station-where-darshan-thoogudeepa-and-others-kept-in-custody-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Actor Darshan Arrest: रेणुकास्वामी मर्डर केस की सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को मिले अहम सुराग, अपहरण का संदेह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Actor Darshan Arrest: रेणुकास्वामी मर्डर केस की सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को मिले अहम सुराग, अपहरण का संदेह
Thu, 13 Jun 2024 04:58 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:58 PM IST
सार
कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा कानूनी शिकंजे में हैं। मर्डर के एक मामले में उनका नाम आया है और पुलिस ने दर्शन को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
दर्शन थुगुदीपा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को मर्डर के एक केस में पुलिस हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। दर्शन के अलावा कई अन्य लोग भी हिरासत में है। सभी को बेंगलुरू के अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन में रखा गया है। थाने के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दर्शन व अन्य लोगों को जिस थाने में हिरासत में रखा गया है, उसके 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा इस केस से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है, जिसमें अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
दर्शन को घटनास्थल पर भी ले जाया गया
अभिनेता को रेणुका स्वामी नाम के शख्स की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। कल 12 जून बुधवार को अभिनेता को इस मामले में मौका-मुआयना के लिए पट्टनगेरे ले जाया गया, जहां अपराध किया गया था। पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। दर्शन के साथ-साथ उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को भी घटना स्थल पर ले जाया गया। जानकारी हो कि पवित्रा भी इस मामले में मुख्य आरोपी हैं।
विज्ञापन
Anushka Sharma: भारत-PAK मैच के दौरान गुस्से में दिखीं अनुष्का, यूजर ने कहा- वीवीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा
विज्ञापन
पवित्रा ने दर्शन को उकसाया था?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 'पवित्रा ने ही दर्शन को रेणुकास्वामी को दंडित करने के लिए उकसाया था। फिर योजना बनाई गई थी। दर्शन ने अपने फैन क्लब के संयोजक राघवेंद्र उर्फ रघु की चित्रदुर्ग इकाई को शामिल किया, जिसने रेणुका स्वामी के बारे में सारी जानकारी प्राप्त की। दर्शन ने रेणुका स्वामी को बेल्ट से पीटा। जब वह बेहोश हो गया, तो उसके साथियों ने उसे लाठियों से पीटा। इसके अलावा, उन्होंने उसे एक दीवार के खिलाफ फेंक दिया, जो घातक साबित हुआ, क्योंकि उसकी कई हड्डियां टूट गईं और उसकी जान चली गई।
Kalki 2898 AD: हॉलीवुड कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट से चुराया गया कल्कि 2898 AD का यह सीन, लोगों ने इसे बताया शर्मनाक
करीबी दोस्त हैं पवित्रा और दर्शन
रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में पुलिस ने दर्शन और गौड़ा सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में एक महिला समेत चार और संदिग्ध फरार हैं। दरअसल, रविवार को चित्रदुर्ग जिले के रहने वाले रेणुका स्वामी नाम के एक शख्स का शव पुलिस को कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन के पास एक नाले में मिला। उन्होंने कथित तौर पर अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ अपमानजनक टिप्पणी की थी। यह बात पवित्रा ने दर्शन को बताई और फिर मामला बिगड़ता चला गया। कथित तौर पर पवित्रा और दर्शन बेहद करीबी दोस्त हैं।
Gangsters Series: बंदूकों की दहशत-गोलियों की बौछार, मिर्जापुर की तरह क्राइम और गैंगस्टर पर आधारित हैं ये सीरीज
अपहरण का संदेह
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 'रेणुकास्वामी मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। इसमें कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थुगुदीपा के कुछ सहयोगी जिला मुख्यालय शहर में पीड़ित का संदिग्ध अपहरण करते हुए दिखे हैं। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फुटेज में रेणुकास्वामी नाम का शख्स नजर आ रहा है। वह कार के अंदर किसी से बात करता हुआ नजर आ रहा है और फिर कार में बैठ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को संदेह है कि दर्शन के प्रशंसक 34 वर्षीय फार्मेसी कर्मचारी रेणुकास्वामी को अपहरणकर्ताओं के साथ जाने के लिए 'लुभाया' गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शख्स को फिर उसे सीधे बेंगलुरु ले जाया गया, जहां उसे मार दिया गया'।
Palak Muchhal: सात साल की उम्र से जरूरतमंद बच्चों के दिल का मर्ज ठीक करा रहीं पलक, शादी के बाद पति का भी मिला साथ