Gangsters Series: बंदूकों की दहशत-गोलियों की बौछार, मिर्जापुर की तरह क्राइम और गैंगस्टर पर आधारित हैं ये सीरीज
मिर्जापुर
'मिर्जापुर' अमेजन प्राइम की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज है। मिर्जापुर आज कई लोगों की पसंदीदा सीरीज में शामिल है। इस सीरीज की लोकप्रियता इस हद तक है कि दो सीजन पूरे होने के बाद अब सभी इसके सीजन 3 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सीरीज में कालीन भैया और गुड्डू भैया का भौकाल देखने को मिलेगा। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई को रिलीज होगी।
रक्तांचल
ये वेब सीरीज उत्तर प्रदेश के 80 के दशक में होने वाले क्राइम से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। अब तक इसके दो सीजन दर्शकों के बीच धमाल मचा चुके हैं। इसमें निकितन धीर और क्रांति प्रकाश झा हैं। सीरीज में दोनों की आपसी लड़ाई को दिखाया गया है। यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है, जिसे आप फ्री में भी देख सकते हैं।
रंगबाज
इस लिस्ट में अगली सीरीज है रंगबाज। रंगबाज
रंगबाज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पर आधारित है। इसका पहला सीजन गोरखपुर के क्रिमिनल कुमार शुक्ला की सच्ची कहानी पर आधारित है। यह जी5 की ओरिजनल वेब सीरीज है। इसके दोनों सीजन जी5 पर ही उपलब्ध हैं।
भौकाल
भौकाल वेब सीरीज उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत एसएसपी नवनीत सिकेरा के जीवन पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने मुजफ्फरनगर में बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाई थी। इसके दोनों सीजन एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध हैं। भौकाल में नवनीत सिकेरा का किरदार मोहित रैना ने निभाया है।