फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Season 5 of Delhi Theatre Festival Starts in september 2024 feature plays by Shabana Azmi and Naseeruddin Shah

Theatre: सितंबर से शुरू होगा ‘दिल्ली थिएटर फेस्टिवल’ का पांचवा सीजन, शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह करेंगे मंचन

Fri, 23 Aug 2024 06:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 23 Aug 2024 06:04 PM IST
सार

दिल्ली थिएटर फेस्टिवल का पांचवा सीजन 20 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस फेस्टिवल में शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह सहित सिनेमा और थिएटर के कई दिग्गज मंचन करेंगे।
 

विज्ञापन
Season 5 of Delhi Theatre Festival Starts in september 2024 feature plays by Shabana Azmi and Naseeruddin Shah
शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @azmishabana18 और naseeruddin49

विस्तार

दिल्ली थिएटर फेस्टिवल का पांचवा सीजन 20 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इसमें नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, शबाना आजमी और लिलेट दुबे जैसे थिएटर और सिनेमा के दिग्गजों के नाटक दिखाए जाएंगे। अल्केमिस्ट लाइव द्वारा आयोजित, शो दिल्ली में सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम, कमानी ऑडिटोरियम और ओपी जिंदल ऑडिटोरियम और गुरुग्राम में ओराना कन्वेंशन में आयोजित होगा। इस तीन दिवसीय महोत्सव में थिएटर के कुछ मशहूर लोग कुल सात नाटकों का मंचन करेंगे। इस सिलसिले में 20 से 21 सितंबर को रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह की ‘ओल्ड वर्ल्ड का मंचन सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में होगा। वहीं, यह नाटक 22 सितंबर को ओराना कन्वेंशन में आयोजित किया जाएगा। यह नाटक एक सनकी महिला और एक डॉक्टर की दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमता है। 
विज्ञापन


शबाना आजमी ने साझा किया अनुभव
शबाना आजमी ने थिएटर फेस्टिवल को लेकर एक बयान में कहा, ‘दिल्ली थिएटर फेस्टिवल ने हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह बनाई है। दिल्ली के दर्शकों के लिए परफॉर्म करना हमेशा उत्साह का अनुभव कराता है। कई वर्षों बाद 'ब्रोकन इमेजेस' की प्रस्तुति देने के लिए दिल्ली लौटना मुझे उत्साह और बेचैनी दोनों से भर देता है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी से पहले कान्हा की भक्ति में लीन हुईं जूही, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नाटकों के मंचन की तारीख
21 सितंबर को ओपी जिंदल ऑडिटोरियम में राजित कपूर, व्रजेश हीरजी, सुमित व्यास, सोहराब अर्देशिर, अनु मेनन और शिखा तलसानिया की ‘वन ऑन वन धमाल का मंचन किया जाएगा। ट्विंकल खन्ना का मशहूर नाटक ‘सलाम नोनी अप्पा’, जिसमें लिलेट दुबे, यतीन कार्येकर और जयति भाटिया हैं, 21 सितंबर को कमानी ऑडिटोरियम में दिखाया जाएगा। यह दो विधवा बहनों की कहानी है।’ मंदिरा बेदी और समीर सोनी की ‘एनीथिंग बट लव’ का मंचन 20 सितंबर को कमानी ऑडिटोरियम में किया जाएगा। शबाना आजमी द्वारा ‘ब्रोकन इमेजेस’ का मंचन 21 सितंबर को ओराना कन्वेंशन में किया जाएगा। बता दें कि विनय पाठक और ‘व्हाट्स डन इज डन’ का मंचन 22 सितंबर को ओपी जिंदल ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

विविधता से भरपूर होगा फेस्टिवल
फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए, अल्केमिस्ट लाइव के सीओओ और सह-संस्थापक प्रभु टोनी ने कहा कि वह हर साल थिएटर में नई चीजों को पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। अल्केमिस्ट लाइव ने स्तर को ऊंचा उठाने का संकल्प लिया है। उन्होंने दावा किया कि लोगों को इस साल फेस्टिवल में नाटक की विविधता देखने को मिलेगी।
दो करोड़ में बनी गोविंदा-चंकी पांडे की इस फिल्म ने की थी नौ गुना कमाई



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed