फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Satish Shah Demise Who Is Actor Wife Madhu Shah She Was Designer Know About His Love Life And Family

कौन हैं सतीश शाह की पत्नी? दो बार ठुकराया शादी का प्रपोजल फिर एक्टर ने ऐसे किया राजी

Sat, 25 Oct 2025 06:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 25 Oct 2025 06:02 PM IST
सार

Satish Shah’s Wife And Family: मशहूर अभिनेता सतीश शाह निधन के बाद अपने पीछे अपनी पत्नी को छोड़ गए हैं। जानिए कौन हैं सतीश शाह की पत्नी?

विज्ञापन
Satish Shah Demise Who Is Actor Wife Madhu Shah She Was Designer Know About His Love Life And Family
सतीश शाह और पत्नी मधु शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी और फिल्मों के मशहूर अभिनेता सतीश शाह के निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में हैं। सतीश शाह ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें पहचान लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘साराभाई vs साराभाई’ से मिली। सतीश शाह अपने पीछे अपनी पत्नी मधु शाह को छोड़ गए हैं। जानिए कौन हैं मधु शाह और कैसे मधु से हुई सतीश शाह की शादी?

विज्ञापन

प्रपोज करने पर मिला रिजेक्शन
25 जून 1951 को जन्मे सतीश शाह गुजरात के मांडवी से आते हैं। सतीश शाह ने डिजाइनर मधु शाह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात सिप्टा फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई थी। जहां सतीश शाह को मधु पहली बार में पसंद आ गई थीं और वो उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों की शादी की राह इतनी आसान नहीं थी। क्योंकि सतीश ने मधु को जब शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने मना कर दिया। हालांकि, सतीश ने हार नहीं नहीं मानी, उन्होंने कुछ दिनों बाद दोबारा प्रपोज किया, लेकिन मधु ने एक बार फिर प्रपोजल को ठुकरा ही दिया।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ेंइंद्रवदन साराभाई से लेकर प्रोफेसर माधव तक सतीश शाह ने निभाए यादगार किरदार, कॉमेडी में छोड़ी अमिट छाप

विज्ञापन
विज्ञापन

Satish Shah Demise Who Is Actor Wife Madhu Shah She Was Designer Know About His Love Life And Family
सतीश शाह और पत्नी मधु शाह - फोटो : सोशल मीडिया

यह खबर भी पढ़ेंः 11 साल से इंडस्ट्री से दूर थे सतीश शाह, ‘जाने भी दो यारों’ से लेकर ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ तक निभाए ये किरदार

ऐसे हुई दोनों की शादी
दो बार प्रपोजल रिजेक्ट होने के बाद सतीश शाह का दिल टूट गया, लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी। इसके बाद सतीश शाह ने मधु को फिर तीसरी बार प्रपोज किया। इस बार मधु ने उनसे अपने माता-पिता से मिलने को कहा क्योंकि वह अपने माता-पिता की इजाजत के बाद ही उनसे शादी करने को तैयार थीं। इसके बाद सतीश ने मधु के माता-पिता को राजी किया। हालांकि, ऐसा करना इतना आसान नहीं था, क्योंकि इसमें सतीश को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अंतत: सतीश ने मधु के माता-पिता को राजी कर लिया। फिर एक महीने के अंदर ही दोनों की सगाई हो गई। सगाई के आठ महीने बाद साल 1972 में सतीश ने मधु से शादी कर ली। सतीश शाह और मधु की कोई संतान नहीं है। 

यह खबर भी पढ़ेंः सतीश शाह के निधन पर दुखी बॉलीवुड सेलेब्स, जॉनी लीवर से लेकर करण जौहर तक ने जताया शोक

Satish Shah Demise Who Is Actor Wife Madhu Shah She Was Designer Know About His Love Life And Family
सतीश शाह और पत्नी मधु शाह - फोटो : सोशल मीडिया
छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति
सतीश शाह अपने पीछे काफी संपत्ति भी छोड़कर गए हैं। हालांकि, उनकी वास्तविक कुल संपत्ति जानना मुश्किल है। हालांकि, इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, सतीश शाह की नेटवर्थ लगभग 5.5 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed