इंद्रवदन साराभाई से लेकर प्रोफेसर माधव तक सतीश शाह ने निभाए यादगार किरदार, कॉमेडी में छोड़ी अमिट छाप
Actor Satish Shah Memorable Characters: शनिवार को अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया। अपने अभिनय करियर में उन्होंने यादगार कॉमेडी रोल निभाए। दर्शकों को खूब हंसाया। जानिए, सतीश शाह के यादगार किरदारों के बारे में।
विस्तार
साल 1970 में फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से अभिनेता सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई फिल्मों और सीरियल में अभिनय किया। सतीश ने सबसे ज्यादा कॉमेडी किरदार अपने करियर में किए, उनकी पहचान ही एक कॉमिक एक्टर की बन गई। सतीश शाह के निभाए कुछ किरदार को दर्शकों को आज भी याद हैं। जानिए, उनके निभाए यादगार किरदारों के बारे में।
कमिश्रर डिमेलो
साल 1983 में रिलीज हुई ब्लैक कॉमेडी सटायर फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ में नसीरुद्दीन शाह के अलावा कई उम्दा कलाकार नजर आए। इस फिल्म में सतीश शाह ने कमिशनर डी'मेलो का यादगार किरदार निभाया। वह फिल्म में एक लाश के रोल में काफी समय तक दिखाई देते हैं।
साइमन गोन्साल्वेस
कुंदन शाह निर्देशित फिल्म ‘कभी हां कभी ना (1993) में शाहरुख खान, दीपक तिजोरी, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार थे। इस फिल्म में सतीश ने साइमन गोन्साल्वेस नाम का किरदार निभाया था। वह फिल्म की हीरोइन के पिता बने थे।
डॉक्टर साहब
सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सतीश ने डॉक्टर साहब का रोल निभाया था। यह रोल छोटा था लेकिन काफी असरदार था। फिल्म में लीड रोल में सलमान खान और माधुरी दीक्षित थे।
सत्तारभाई
गोविंदा स्टारर फिल्म ‘अनाड़ी नंबर (1999)’ में सतीश शाह ने सत्तारभाई का मजेदार किरदार किया था। गोविंदा की कॉमेडी के सामने वह अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे।
ये खबर भी पढ़ें: कौन हैं सतीश शाह की पत्नी? दो बार ठुकराया शादी का प्रपोजल फिर एक्टर ने ऐसे किया राजी
प्रोफेसर माधव
साल 2004 में रिलीज हुई फराह खान निर्देशित फिल्म ‘मैं हूं ना’ में सतीश ने प्रोफेसर माधव का रोल किया। वह जब बात करते थे तो उनके मुंह से थूक छींटे सामने वाले पड़ते थे। फिल्म में उनका किरदार काफी कॉमेडी से भरपूर था।
इन फिल्मों में भी निभाए यादगार किरदार
सतीश शाह ने फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में प्रीतम प्यारे, फिल्म ‘चलते-चलते’ में मनुभाई, मस्ती फिल्म में डॉक्टर कपाड़िया, फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सूरज प्रकाश, भूतनाथ में प्रिंसिपल के यादगार किरदार निभाए।
ये खबर भी पढ़ें: जॉनी लीवर ने खोया 40 साल पुराना दोस्त, फराह बोलीं- ‘रोज भेजते थे चुटकुले’; सेलेब्स ने यूं किया सतीश शाह को याद
ये खबर भी पढ़ें: Satish Shah Death: 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम अभिनेता सतीश शाह का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
टीवी सीरियल में भी जमाया कॉमेडी का रंग
- साराभाई वर्सेस साराभाई कॉमिक सीरियल में सतीश ने इंद्रवदन साराभाई का रोल निभाया है। एक आलसी किस्म का किरदार था, जो अपनी पत्नी माया की हर बात मानता था।
- सीरियल ‘ये जो है जिंदगी में सतीश अलग-अलग तरह के किरदार निभाते थे। वह कभी पुलिसवाला तो कभी डॉक्टर के रोल में नजर आते थे। हर एपिसोड में उनका किरदार अलग होता था।
- कॉमेडी सीरियल ‘घर जमाई’ में सतीश ने एक पंजाबी ससुर का रोल किया था, जिसका दामाद (आर माधवन) एक दक्षिण भारतीय लड़का है। इसमें ससुर और दामाद की मीठी नोक-झोक दर्शकों को देखने को मिली।