फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Satish shah death know about his movies and tv serials

11 साल से इंडस्ट्री से दूर थे सतीश शाह, ‘जाने भी दो यारों’ से लेकर ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ तक निभाए ये किरदार

Sat, 25 Oct 2025 04:31 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 25 Oct 2025 04:31 PM IST
सार

Satish Shah Career: सतीश शाह भारतीय फिल्म और टेलीविजन जगत के दिग्गज कलाकारों में शुमार थे। अभिनेता का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जानिए उनके करियर के बारे में। 

विज्ञापन
Satish shah death know about his movies and tv serials
सतीश शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'जाने भी दो यारों', 'मैं हूं ना', 'कल हो ना हो' और 'फना' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में कभी गंभीर तो कभी मजाकिया किरदार निभाकर सतीश शाह ने अपनी पहचान बनाई थी। शनिवार दोपहर टेलीविजन और फिल्मी दुनिया के इस मशहूर अभिनेता ने हमें अलविदा कह दिया। किडनी फेलियर के चलते 74 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

सतीश शाह अपनी बेहतरीन टाइमिंग और किरदारों को पर्दे पर हुबहू जीने के लिए जाने जाते थे। आपको बताते चलें कि उनका करियर सिर्फ हंसी-मजाक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्हें गंभीर भूमिकाओं के लिए भी पहचाना जाता था। सतीश शाह को ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ टीवी शो से सबसे ज्यादा पहचान मिली थी। जानिए उनके फिल्में और सीरियल के बारे में।

विज्ञापन

Satish shah death know about his movies and tv serials
सतीश शाह - फोटो : एक्स

'भगवान परशुराम' से की करियर की शुरुआत
सतीश ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से की थी। उन्हें पहला बड़ा रोल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' में दिलावर के रूप में मिला।  इसके बाद 1983 में रिलीज हुई ‘जाने भी दो यारों’ में कमिश्नर डिमेलो का किरदार निभाकर वो घर-घर मशहूर हो गए। सतीश आगे कई फिल्मों में काम करते रहे पर ज्यादातर चरित्र भूमिकाओं में ही नजर आते थे।

Satish shah death know about his movies and tv serials
सतीश शाह - फोटो : एक्स

90 के दशक में निभाए कॉमेडी किरदार
चाहे 'हम आपके हैं कौन' में डॉक्टर का किरदार हो या 'अकेले हम अकेले तुम' में गुलबदन कुमार का। 90 के दशक में सतीश ने ज्यादातर फिल्मों में हास्य भूमिकाएं निभाईं। इनमें 'जुड़वा', 'साजन चले ससुराल', 'घरवाली-बाहरवाली', 'अनाड़ी नंबर वन' जैसी कई फिल्में शामिल थीं। शाहरुख के साथ 'चलते-चलते', सलमान के साथ 'मुझसे शादी करोगी' और आमिर के साथ 'अकेले हम अकेले तुम'। अपने करियर में सतीश ने तीनों खान के साथ कई फिल्मों में काम किया। आखिरी बार सतीश 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हमशक्ल्स’ में नजर आए थे। 

विज्ञापन

Satish shah death know about his movies and tv serials
सतीश शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी से बनाई असली पहचान
सतीश ने अपनी असली पहचान टेलीविजन की दुनिया से बनाई। यहां उन्होंने 'घर जमाई' और 'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसे टीवी शो करने के साथ ही 'कॉमेडी सर्कस' में बतौर जज भी भाग लिया। यहां वो अर्चना पूरन सिंह के साथ जज की कुर्सी पर बैठे नजर आते थे। आपको बताते चलें कि अभिनेता लगभग 11 साल से इंडस्ट्री से दूर थे। 

Satish shah death know about his movies and tv serials
सतीश शाह - फोटो : यूट्यूब

इन पुरस्कारों से नवाजे गए थे सतीश शाह
सतीश शाह को उनके लंबे और प्रभावशाली करियर के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले। उन्हें 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के लिए इंडियन टेली एकेडमी अवॉर्ड की तरफ से बेस्ट कॉमिक एक्टर का पुरस्कार मिला। इसके अलावा उन्हें इंडियन टैली अवॉर्ड भी मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed