पीएम मोदी ने जताया शोक, रो पड़े राकेश बेदी; जॉनी लीवर समेत कई सेलेब्स ने यूं किया सतीश शाह को याद
Celebrities Mourn Satish Shah Death: शनिवार को अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया। अभिनेता के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कई सेलेब्स ने उन्हें याद किया, उनके निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी सतीश शाह को श्रद्धांजलि दी है।
विस्तार
अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए मशहूर रहे सतीश शाह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता के निधन पर दुख जताया है। वहीं जॉनी लीवर और करण जौहर ने भी सतीश शाह को याद किया है। इसके अलावा भी कई सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पीएम मोदी ने सतीश शाह को बताया दिग्गज
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए सतीश शाह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘श्री सतीश शाह जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उनके सहज हास्य और उत्कृष्ट अभिनय ने अनगिनत लोगों के जीवन में हंसी का संचार किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना है।’
Deeply saddened by the passing of Shri Satish Shah Ji. He will be remembered as a true legend of Indian entertainment. His effortless humour and iconic performances brought laughter into countless lives. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2025
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि
Defence Minister Rajnath Singh tweets, "Deeply pained by the demise of veteran actor Shri Satish Shah ji. Known for his exceptional comic timing and natural screen presence, he brought warmth, laughter and joy to millions through his remarkable performances in cinema and… pic.twitter.com/FnHQgoWl2n
— ANI (@ANI) October 25, 2025
BJP National President JP Nadda tweets, "Deeply pained to hear about the passing of Satish Shah. A versatile actor and a true legend of Indian entertainment, he had an unmatched ability to bring smiles to people’s faces through his memorable performances. His legacy of laughter… pic.twitter.com/LbFa7UB1uN
— ANI (@ANI) October 25, 2025
जॉनी लीवर
जॉली लीवर ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमने एक महान कलाकार और अपने 40 साल से भी ज्यादा पुराने दोस्त को खो दिया है। यकीन करना मुश्किल है। मैंने उनसे अभी दो दिन पहले ही बात की थी। सतीश भाई, आपकी बहुत याद आएगी। फिल्म और टेलीविजन में आपके अपार योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।’
इमोशनल हुए राकेश बेदी, खोया प्यारा दोस्त
राकेश बेदी तो अपने दोस्त को याद करते हुए रो पड़े। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि सतीश से किस तरह जुड़े हुए थे।
अनुपम खेर ने रोते हुए पोस्ट किया वीडियो, दोस्त सतीश को किया याद
ये खबर भी पढ़ें: इंद्रवदन साराभाई से लेकर प्रोफेसर माधव तक सतीश शाह ने निभाए यादगार किरदार, कॉमेडी में छोड़ी अमिट छाप
करण जौहर ने लिखा- ओम शांति
फराह खान ने साथ काम करने का अनुभव बताया
ये खबर भी पढ़ें: कौन हैं सतीश शाह की पत्नी? दो बार ठुकराया शादी का प्रपोजल फिर एक्टर ने ऐसे किया राजी
अशाेक पंडित ने दी थी सतीश के निधन की जानकारी
ये खबर भी पढ़ें: पहले ही शो में निभाए 56 किरदार, लाश का रोल करके हुए मशहूर; एक गलती से जा सकती थी सतीश शाह की आंखों की रोशनी
'साराभाई वर्सेज साराभाई' शो के को-एक्टर सुमित राघवन हुए दुखी
View this post on Instagram
आमिर खान ने लिखा- आपकी मुस्कान याद रहेगी
इन सेलेब्स ने भी जाहिर किया शोक
I'm deeply shocked to hear about the demise of the talented actor Satish Shah sir . On the big screen & television, he entertained us with his diverse roles and outstanding performances. My deepest condolences to his family and admirers. #OmShanti. 🙏 https://t.co/r9kNmRjqr3
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) October 25, 2025