फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Santosh Sivan becomes the first Indian to receive the prestigious cinematography honor Pierre Angenix Tribut

Santosh Sivan: संतोष सिवन को पियरे एंजनीक्स ट्रिब्यूट, प्रतिष्ठित सिनेमैटोग्राफी सम्मान पाने वाले पहले भारतीय

Sat, 24 Feb 2024 06:33 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 06:33 PM IST
सार

संतोष सिवन सिनेमैटोग्राफी के क्षेत्र में बड़ा नाम हैं, जो चार दशक से फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं। अपने करियर में संतोष ने 12 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। साल 2013 के बाद से दुनियाभर के कुछ बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर को यह पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन
Santosh Sivan becomes the first Indian to receive the prestigious cinematography honor Pierre Angenix Tribut
संतोष शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडस्ट्री के जाने-माने सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित पियरे एंजनीक्स ट्रिब्यूट से सम्मानित किया जाएगा। संतोष यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं, जिन्हें सिनेमैटोग्राफी के क्षेत्र में अपने बेहतरीन काम के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। कॉन्स फिल्म फेस्टिवल के अंतिम दिन यानी 24 मई को उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले 23 मई को वे सिनेमैटोग्राफी को लेकर एक मास्टर क्लास भी देंगे।

विज्ञापन

संतोष को मिले हैं 12 राष्ट्रीय पुरस्कार
गौरतलब है कि संतोष सिवन सिनेमैटोग्राफी के क्षेत्र में बड़ा नाम हैं, जो चार दशक से फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं। अपने करियर में संतोष ने 12 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। साल 2013 के बाद से दुनियाभर के कुछ बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर को यह पुरस्कार दिया गया है।
Gangubai kathiawadi: आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को दो वर्ष पूरे, निर्माताओं ने वीडियो साझा कर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष सिवन ने सम्मान को लेकर जताई खुशी
उन्होंने इस सम्मान को लेकर उत्साह जाहिर किया है। संतोष सिवन ने कहा कि वे अपने काम को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता से बेहद खुश हैं। इस पुरस्कार के साथ संतोष सिवन विश्व प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफरों की सूची में शामिल हो गए।
Sridevi Death Anniversary: मां को याद कर भावुक हुईं खुशी कपूर, श्रीदेवी के साथ साझा की बचपन की खूबसूरत तस्वीर

विज्ञापन

ये हैं आगामी प्रोजेक्ट
संतोष सिवन हाल ही में लोकेश कनगराज की पहली फिल्म मानगरम की हिंदी रीमेक 'मुंबईकर' भी बनाई है। वहीं, आगामी दिनों में वे मोहनलाल के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'बैरोज: गार्जियन ऑफ डी' के लिए कैमरा संभालते नजर आएंगे। वहीं, संतोष सिवन रीतेश देशमुख की अगली फिल्म का भी हिस्सा बने हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित है।
Aamir Khan: एआई तकनीक के बारे में कुछ ऐसा सोचते हैं आमिर खान, जानिए क्या बोल गए?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed